7 Mar 2026, Sat

कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए किसान कर्मचारी भी आये सामने, कृषि उपज मंडी समिति ने दिया अपने एक दिन का वेतन

अनिल वाधवा

 

तिल्दा नेवरा

कृषि उपज मंडी समिति तिल्दा नेवरा के द्वारा कोरोना पीड़ितो के राहत के लिये समिति के मंडी सचिव अजय शर्मा के नेतृत्व में सभी छब्बीस कर्मचारियों ने अपने माह वेतन में से एक दिन का वेतन राशि तीस हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष को चेक द्वारा शासन को भेजा गया राशि देने वाले में मंडी समिति के सचिव अजय शर्मा , लेखापाल सियाराम वर्मा , उप निरक्षक काशीराम वर्मा , ओमप्रकाश वर्मा , खूबचन्द प्रधान , इंदर वर्मा , बसंत वर्मा , राकेश मालवी , अलख वर्मा , भगवती टन्डन , मोहन पटेल , सुरेन्द्र शर्मा एवं समस्त कृषि उपज मंडी समिति नेवरा व खरोरा कृषि उप मंडीके कर्मचारी गण उपस्थित थे ।इस अवसर पर मंडी सचिव अजय शर्मा ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाइयों और हमाल व मजदूरो को भी आवश्यक सहयोग किया जावेगा ।

Share
पढ़ें   कोंडागांव में मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हंगामा: अपशिष्ट से फसल खराब होने का आरोप, लाखों की तोड़फोड़ — इलाके में तनाव