छत्तीसगढ़ : 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या, देर रात कंप्यूटर टीचर मिलने गया था किशोरी के घर

Uncategorized

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 17 साल की किशोरी की हत्या की गई है । हत्या के बाद पुलिस थाने में मामला पहुँचा और पुलिस मामले की शिनाख्त में जुट गई है । किशोरी का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में घर के ही कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला है। किशोरी से उसका कंप्यूटर टीचर रात को मिलने के लिए पहुंचा था। उसी से किशोरी की शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कैथपदर गांव निवासी 17 साल की किशोरी की शादी उसके ही कंप्यूटर टीचर चंद्रध्वज के साथ होने वाली थी। दोनों के परिजन इसके लिए तैयार थे। वे किशोरी के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि चंद्रध्वज अक्सर किशोरी से मिलने के लिए आता था। वह सोमवार रात करीब 8-8.30 बजे घर आया और रात 12 बजे तक किशोरी के साथ ही था।

किशोरी के गले में मिले नाखून के निशान
इस बीच परिजन सोने के लिए बगल वाले कमरे में चले गए। सुबह जब मां सोकर उठी तो देखा कि किशोरी बिना कंबल ओढ़े ही लेटी हुई है। उन्हें ठंड में इस तरह लेटे होने पर संदेह हुआ और पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी के गले में नाखून के निशान मिले हैं।

युवक ने हत्या की बात से इनकार किया

 

 

पढ़ें   Video : दिल्ली से लौटकर CM के सवाल पर क्यों किया TS सिंहदेव ने पंजाब का उल्लेख? देखिये

पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए चंद्रध्वज ने हत्या की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह रात 12 बजे वहां से चला गया था। घर में कहीं दरवाजा भी नहीं है। किशोरी की चीखने की आवाज भी बगल के कमरे में होने के बाद भी परिजनों ने नहीं सुनी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। किशोरी से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

Share