8 Mar 2026, Sun
Breaking

राजधानी : रायपुर में डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 दिसंबर 2020

रायपुर के देवेन्द्र नगर आकाश गैस एजेंसी के पास एक डॉक्टर ने अपने घर मे लगाई फांसी लगाकर जान दे दी ।धमतरी निवासी डॉक्टर हेमंत देवांगन 32 साल ने अपने किराये के घर मे फांसी लगाई है । जानकारी के मुताबिक डॉक्टर मेकाहारा में ENT PG का स्टूडेंट था ।

जब 4 दिनों से अस्पताल नही गया और साथी डॉक्टरों का कॉल नही उठाने पर साथी डॉक्टरों ने पुलिस में शिकायत की थी । अभी खुदकुशी का कारण का पता नहीं चल पाया है ।देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की तफ्तीश कर रही है ।

आज सुबह उसके मकान मालिक और पड़ोसियों ने फांसी पर लटका उसका शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के मोबाइल को जब्त कर उसकी जांच की जा रही है।

अस्पताल में मृतक के साथ पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल नहीं आ रहा था और उसका मोबाईल भी स्विच ऑफ था। अब पुलिस इस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   Video Breaking : दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष के साथ CM और सांसदों की डिनर मीटिंग..बैठक में संगठन के बड़े पदाधिकारी हुए शामिल..इन मुद्दों को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed