7 Mar 2026, Sat
Breaking

अच्छी खबर : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने किया एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन, तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा एम्बुलेंस को प्रदेशवासियों को किया गया समर्पित

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,03 जनवरी 2021

आज प्रातः स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने सिविल लाइन्स स्थित निवास स्थान पर वासुदेव हॉस्पिटल डंगनिया, रायपुर के लिए तपस्या सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों को समर्पित की। उन्होंने इस एम्बुलेंस सेवा को जन-जन के लिए लाभकारी होने की कामना करते हुए इसे लोकसेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक श्री विकास उपाध्याय व युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट : युवाओं के साथ शासकीय कर्मचारियों के लिए खास रहा बजट, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने की बातों का जिक्र, CM भूपेश बघेल के इस बजट से जुड़ी बातें क्या?

 

 

 

 

 

You Missed