8 Mar 2026, Sun

फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुँचे कलेक्टर से यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने जिले के इस खेल मैदान में की यह मांग..कलेक्टर ने दिया आश्वासन करेंगे पहल

घनश्याम सोनी

बलरामपुर, 15 जनवरी 2021

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के काका लरंग साय शंकरगढ़ खेल स्टेडियम में इन दिनों संभाग स्तरीय संझला बाबा की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है… फुटबॉल टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि कल जिले के कलेक्टर श्याम धावड़े तथा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू मौजूद रहे.. कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने इस खेल की तारीफ करते हुए आयोजकों को बधाई दी.. वही यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंह देव ने बलरामपुर कलेक्टर को खेल मैदान में उपस्थित सबसे बड़ी समस्या से अवगत कराया..उन्होंने बताया कि यह खेल ग्राउंड अपने आप में विशाल और संभाग में अलग पहचाने रखता है लेकिन यहां खेल सामग्रियों व अन्य चीजों को रखने के लिए स्टोर रूम ना होने से खेल ग्राउंड अपने आप मे उपेक्षित है..कलेक्टर श्याम धावड़े ने इस मांग पर आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी मांग है उस पर पहल किया जाएगा.
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केपी सिंह देव, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विष्णु सिंह देव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा, राघवेंद्र सिंह, जिला प्रशासन की टीम के साथ साथ कुसमी SDM दीपक निकुंज,शंकरगढ़ जनपद सीईओ प्रमोद कुमार सिंह, कुसमी जनपद सीईओ विनोद जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे ।

Share
पढ़ें   गोधन न्याय योजना : गोधन न्याय योजना के तहत गौठान समितियों को दी गई राशि, महिला समूहों के भी खाते में पहुँची राशि

 

 

 

 

 

You Missed