11 Mar 2026, Wed
Breaking

DGP डी एम अवस्थी ने की पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक, चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई की रेंजवार समीक्षा के दिये DGP ने आदेश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 मार्च

डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए अपराधों की समीक्षा की । बैठक में अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को डिटेक्टिव के साथ प्रिवेंटिंग पुलिसिंग के निर्देश दिये। उन्होनेकहा कि प्रिवेंटिंग पुलिसिंग से अपराधों में कमी आएगी ।
डीजीपी ने महिला विरुद्ध अपराधों और चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिटफंड कम्पनियों के विरुद्ध कार्रवाई की अगले सप्ताह से रेंजवार समीक्षा की जाएगी ।

DGP ने कहा कि महिला विरूद्ध अपराधों पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।शहर के ऐसे इलाके जो सुनसान हो एवं जहां छेड़खानी की घटनाएं अधिक होती हों वहां पर महिला पुलिस अधिकारियोंकी ड्यूटि लगायें। अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वयं ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटि लगायें जिनका सूचना तंत्र मजबूत हो। डीजीपी ने चिट फण्ड प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये, उन्होने कहा कि कलेक्टर्स से समन्वय कर चिटफण्ड कम्पनियों की सम्पत्ति शीघ्र कुर्क करायें। उन्होने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन बिल्कुल नहीं होना चाहिए, ऐसा पाये जाने परसंबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाहीकी जाएगी।

DGP ने कहा कि पुलिस के अधिकारी ग्रामीण इलाकों में अपराधों की रोकथाम के लिए गांवों में  चौपाल लगायें। शहरी क्षेत्रों में नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करके रखे जिससेसूचना तंत्र मजबूत हो सके। अपराधों की रोकथाम के लिए नाकाबंदी और वाहनों की औचक निरीक्षण होना चाहिए।

DGP अवस्थी ने कहा कि होली का त्यौहार नजदीक है, जिसके मद्देनजर उपद्रवियों और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। उन्होने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि अनुकम्पा नियुक्ति काकोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।

पढ़ें   रायगढ़ में जिंदल स्टील प्लांट की महिला इंजीनियर ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी

बैठक में एडीजी हिमान्शु गुप्ता, आईजी इंटेलीजेन्स डाॅ. आनन्द छाबड़ा, डीआईजी सीआईडी एससी द्विवेदी एवं सभी आईजी, एसपी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed