8 Mar 2026, Sun
Breaking

बनेगी बात या बिगड़ेगा खेल : राहुल गांधी की शाम 4 बजे CM भूपेश के साथ बैठक, पुनिया से हुई विधायकों की मुलाकात, पढ़िये दिल्ली में माहौल क्या है!

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अगस्त 2021

सीएम भूपेश बघेल दिल्ली पहुँच चुके है । शाम 4 बजे सीएम की राहुल के साथ अहम बैठक होने वाली है । यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि भूपेश बघेल इस बैठक में अपने समर्थित विधायकों की लिस्ट राहुल के सामने रख सकते है । आपको बताते चले ली लगभग 50 विधायक नई दिल्ली पहुँच चुके है । कल शाम विधायकों की पी एल पुनिया से मुलाकात भी हुई है । आज शाम को राहुल गांधी के साथ होने वाली बैठक सीएम भूपेश के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।

*Breaking : CM भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, CM बोले : “राहुल गांधी से होगी मुलाकात…कप्तान बनने पर मैं…”*

Breaking : CM भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, CM बोले : “राहुल गांधी से होगी मुलाकात…कप्तान बनने पर मैं…”

पी एल पुनिया से मुलाकात में क्या हुआ?

कल शाम भूपेश बघेल समर्थित विधायकों की लंबी चर्चा पी एल पुनिया से हुई है । पी एल पुनिया से सभी भूपेश समर्थित विधायकों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदलने के पक्ष में हम नहीं है । विधायकों ने राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा लेकिन राहुल गांधी ने समय नहीं दिया है । आपको बताते चले कि तमाम विधायक छत्तीसगढ़ सदन में न रुककर 2 अलग-अलग होटलों में रुके हुए है ।

*दिल्ली में सबकी नजर : विधायकों और मंत्रियों का आज सुबह से दिल्ली जाना शुरू, मंत्री अकबर, चौबे जाएंगे सीएम के साथ, पढ़िये कौन – कौन विधायक और मंत्री होंगे दिल्ली रवाना*

दिल्ली में सबकी नजर : विधायकों और मंत्रियों का आज सुबह से दिल्ली जाना शुरू, मंत्री अकबर, चौबे जाएंगे सीएम के साथ, पढ़िये कौन – कौन विधायक और मंत्री होंगे दिल्ली रवाना

Share
पढ़ें   BJP शहर अध्यक्ष ने बूथ समिति के सदस्यों से किया मुलाकात, PM द्वारा बताए गए आरोग्य सेतु एप्प को डाउनलोड करने का लोगों को किया आवाह्न

 

 

 

 

 

You Missed