7 Mar 2026, Sat

अच्छी खबर : यहां के विधायक ने महिला स्व सहायता समुह की महिलाओं को प्रदान किया बर्तनों का सेट..बोले : “महिलाएं सशक्त होंगी तभी देश सशक्त और विकसित होगा”

कमल देवनाथ

पखांजुर 31 अगस्त 2021

महिलाएं सशक्त होंगी तो देश सशक्त व विकसित होगा। महिलाओं के उत्थान तथा उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया है। राज्य सरकार का प्रयास है कि महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनें। यह बात विधायक अनूप नाग ने अपने अंतागढ़ स्तिथ विधायक कार्यालय में ग्राम पंचायत तुरसानी की शीतला स्व सहायता समूह और देहारीतोपाल की शक्ति भवन स्व सहायता समूह की महिलाओं को बर्तन सेट एवं अन्य कई उपयोगी वस्तुएं प्रदान करते समय कही ।

विधायक अनूप नाग ने कहा कि समाज व राष्ट्र के नव निर्माण में शुरू से ही महिलाओं की अहम भूमिका रही है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला संस्कारवान होती है। महिलाओं के उत्थान के लिए बनाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनसे परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए गए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने व कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के लिए बजट में भी कई गुणा बढ़ोतरी की है।

Share
पढ़ें   जगदलपुर वन महोत्सव: वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल, माँ के नाम पर पौधरोपण और 1483 किसानों को 92 लाख की राशि का वितरण