27 Apr 2025, Sun 8:08:34 AM
Breaking

बड़ी ख़बर : ‘हमारी माँगें पूरी करो…’ से गूँजा बसना, जनपद के सामने छग अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन…14 सूत्रीय माँगों को लेकर किया प्रदर्शन

राजेन्द्र कुमार, महासमुंद | 4 सितंबर, 2021

छत्तीसगढ़ में अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं,
कर्मचारियों के प्रदर्शन से सरकारी काम-काज ठप्प हो चुका है।

 

 

वहीं महासमुंद जिले के बसना जनपद के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया एवं राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम पर तहसील कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी फेडरेशन ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियो ने अपनी मांगें रखी।
अंत में मीडिया 24 न्यूज का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

वहीं रायपुर में भी इंद्रावती भवन में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन लंबित महंगाई भत्ता समेत 14 सूत्रीय मांगों को लेकर है।
अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं,
कर्मचारियों के प्रदर्शन से सरकारी काम-काज ठप्प हो चुका है। वहीं एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। अपने प्रदर्शन के जरिये कर्मचारियों ने सरकार से माँग पूरी करने की गुहार लगाई है।

Share
पढ़ें   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती

 

 

 

 

 

You Missed