CG ब्रेकिंग : छात्रा की करेंट से मौत, NEET की परीक्षा दिलाने दोस्त के साथ आई थी छात्रा

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

भिलाई, 16 सितंबर 2021

भिलाई में करेंट की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई । छात्रा NEET देने के लिए अपनी सहेली के साथ धमतरी से भिलाई आई थी। दोनों सहेलियां यहां पीजी में रह रही थीं। छत पर कपड़े सुखाने के दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गई। सहेली व अन्य लोग अस्पताल ले गए, पर बचाया नहीं जा सका। पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, धमतरी के सांगरा निवासी पायल गंगले (21) पुत्री गजाधरराम गंगेले कुछ दिन पहले NEET देने के लिए अपनी सहेली के साथ भिलाई आई थी। दोनों सहेलियां रिसाली के प्रगति नगर में रहने वाले सोनी परिवार के मकान में पेईंग गेस्ट के तौर पर रह रही थीं। रविवार को NEET होने के बाद दोनों सहेलियां वहीं रुक गईं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे दोनों सहेलियां छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थीं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

कपड़े फैलाने के दौरान पायल बिजली के तार के संपर्क में आ गई। करंट लगने से बेसुध होकर छत पर गिर पड़ी। यह देख उसकी सहेली ने अन्य लोगों को जानकारी दी और सेक्टर-9 स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। परिजन शव लेकर गृह नगर चले गए हैं।

Share
पढ़ें   रायपुर:बेकाबू ट्रक ने लोगों, दुकानों और गाड़ियों को कुचला,तिल्दा में भीषण सड़क हादसा,1 की मौत 2 घायल