कलेक्ट्रेट घेराव : धर्मांतरण और गौ तस्करी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर लगाया गम्भीर आरोप…

Latest छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

भूपेश टांडिया

महासमुंद/रायपुर 30 सितम्बर

 

 

 

को शाम 4.30 बजे महासमुंद जिला कलेक्टर कार्यालय का धर्मातरण, गौ तस्करी तथा हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर हो रहे फर्जी एफआईआर के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के
हज़ारों कार्यकर्ता जिला कलेक्टर महासमुंद का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

 

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मांग है कि छत्तीसगढ़ में कानून बनाकर धर्मांतरण और गौ तस्करी, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सहित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता पर हो रहे फर्जी एफआईआर पर तत्काल रोक लगाई जाए। महासमुंद जिले में सिमावर्ती क्षेत्र से गौ तस्करी युद्ध स्तर पर जारी है। पुलिस प्रशासन सबकुछ जानकर भी मौन है। यदि गौ सेवक उसे अपने स्तर पर रोकने का प्रयास करते हैं तो पुलिस के सक्षम अधिकारी उन पर जूठी रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। यही हाल महासमुंद जिले मे धर्मांतरण का भी है। मिशनरी महासमुंद सहित आज पूरे प्रदेश में घूम घूम कर अपने अपने धर्म को महान और हिन्दू धर्म को नीचा दिखाते हुए युद्ध स्तर पर धर्मांतरण के कार्य में लगे हैं। जिस पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।

 

उक्त आंदोलन मे केंद्रीय मंत्री अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद प्रदीप गौर जी, क्षेत्र महामंत्रि एल.बी सिंह चन्देल, प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडीवा ,अध्यक्ष प्रदेश सुरेश यादव,महामंत्रि दीपक दुबे,गौ पुत्र ओमेश बिसेन, प्रान्त मंत्री महेंद्रसाव, प्रांत उपाध्यक्ष कृष्णा राव, जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी, विभाग अध्यक्ष विजय महतो, मयंक शर्मा, योगेश आदि सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे। केन्द्रीय मंत्री प्रदीप गौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि धर्मांतरण और गौ तस्करी के मामले में दोनों ही राजनीतिक दल हिन्दू समाज की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं और केवल इस पर राजनीति कर रहे हैं ना तो कांग्रेस इस मसले पर गंभीर है और ना भाजपा इसे गंभीरता से ले रही है।

पढ़ें   डॉ. प्रियंका शुक्ला का निर्देश : 'एनीमिया पीड़ित सभी गर्भवती महिलाओं की ईलाज और समुचित देखभाल की जाए, संस्थागत प्रसव बढ़ाने भी अधिकारी दे ध्यान'

यदि भाजपा इस दिशा मे पंद्रह साल के कार्यकाल मे इमानदारी के साथ काम किया होता तो छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी, गौ हत्या और धर्मांतरण का नामो निशान ना होता।

Share