ब्रेकिंग वीडियो : विधायकों के दिल्ली जाने पर पूर्व CM डॉ. रमन सिंह का तंज, डॉ. रमन बोले : “कांग्रेस में अब कुर्सी दौड़ को समाप्त करना चाहिए”

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 अक्टूबर 2021

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों को दिल्ली जाने का सिलसिला अभी भी जारी है ।  छत्तीसढ़ के कांग्रेस विधायकों के बार-बार दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने तंज कसा है। डा रमन ने कहा है कि, किसके साथ छत्तीसगढ़ खड़ा है, कहां डोल रहा है, ये तय करना राहुल गांधी का काम है। लेकिन कांग्रेस में अब कुर्सी दौड़ को समाप्त किया जाना चाहिए। डा रमन ने कहा कि हर बार विधायक रायपुर छोड़कर दिल्ली बैठ रहे हैं। विधायक पर्यटन की बात कह रहे हैं तो सबको पर्यटन के लिए भेज देना चाहिए। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर उनहोंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अस्तित्वविहीन हो रही है। पार्टी के अंदर कोई नेतृत्व बचा नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ ही कांग्रेस के अंदर बगावत के सुर निकल रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ही नेतृत्व को लेकर सवाल कर रहे हैं। ऐसे में दइेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के भविष्य पर सवालिया निशान है।

 

 

देखें वीडियो

Share
पढ़ें   पदोन्नति : इंस्पेक्टर से DSP के पद पर मिली पदोन्नतिउनके लिए रखा गया स्वागत समारोह का कार्यक्रम..DGP बोले : "पदोन्नति से मनोबल के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है"