15 May 2025, Thu 9:20:10 PM
Breaking

BJP महिला मोर्चा का प्रदेश सरकार पर तंज : प्रदेश में अपराधियों का हौसला बुलन्द…प्रदेश सरकार शराब बंदी करने के बजाय कुर्सी दौड़ में लगी है : शालिनी राजपूत

बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत

भूपेश टांडिया

रायपुर 15 अक्टूबर 2021

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस प्रशासन का डर भी नहीं है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर कहीं शराब बेच रहे हैं तो कहीं नशे का कारोबार कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार उन दोषियों के ऊपर कार्यवाही करने के बजाए उन्हें संरक्षण दे रही है। प्रदेश में ज्यादातर घटनाएं शराब एवं नशे के कारण हो रही है। कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए उनमें से 32 महीने बीत जाने के बाद भी उन वादों पर अमल करने के बजाए कुर्सी की दौड़ में लगे हुए हैं।

 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार शराबबंदी नहीं कर रही है बल्कि प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा महिलाओं को शराब सेवन करने के लिए सलाह दे रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही शराबबंदी करने के बजाए प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री कहते हैं कि लोग थकान दूर करने के लिए शराब का सेवन करते हैं, वही दूसरी ओर महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा भी महिलाओं को शराब सेवन करने की बातें कह रही है इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार शराबबंदी करने के बजाए अब प्रदेश में शराब का प्रचार कर रही है। प्रदेश सरकार अपने आला नेताओं को खुश करने के लिए एवं शराब से प्राप्त पैसों को यूपी चुनाव में खर्च करें इसलिए महिलाओं को महिला बाल विकास मंत्री के द्वारा यह बात कहलवा रही है। उन्होंने कहा कि एक तो शराब के सेवन से घर एवं परिवार पूरी तरह तबाह हो रही वहीं इसी शराब की वजह से हत्या, लूट, बलात्कार, मारपीट जैसे घटनाएं हो रही हैं।

पढ़ें   नई भर्ती : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के प्रयास से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगी भर्ती, जशपुर के सन्ना एवं जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नये पदों पर भर्ती का आदेश जारी

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने जांजगीर में हुए महिला के साथ गैंगरेप की निंदा करते हुए कहा कि एक ओर अपराधी दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाए कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दस जनपद को खुश करने के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जांजगीर में महिला को दोषियों ने पति का दुर्घटना हो गया है कहकर साथ में ले जाकर उनके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप करने के बाद उस महिला की कपड़े से गले घोट कर हत्या कर दी। महिलाएं प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं है यह वह घर के बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल यूपी चुनाव के बजाय प्रदेश पर ध्यान केंद्रित करें ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो। प्रदेश की जनता ने उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाया है ना कि कुछ परिवार की सेवा के लिए।

Share

 

 

 

 

 

You Missed