11 Mar 2026, Wed
Breaking

वायरल वीडियो : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का यह वीडियो हो रहा वायरल, संसदीय सचिव के ‘डंडा चालन’ की हो रहीं खूब वाहवाही, आप भी देखें वीडियो

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/बलौदाबाजार, 18 अक्टूबर 2021

शिक्षक से विधायक और विधायक से संसदीय सचिव तक का सफर तय करने वाले विधायक चंद्रदेव राय के बारें में आपने बहुत सारी बातें सुनी और देखी भी होंगी । लेकिन आज हम आपको विधायक चंद्रदेव राय के एक ऐसे हुनर से रूबरू करा रहें हैं जिसको देखकर आप भी कहेंगे – वाह! क्या बात है । संसदीय चंद्रदेव राय का एक वीडियो आज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसमें संसदीय सचिव चंद्रदेव राय अपने हाथों का करतब दिखाते ‘डंडा चालन’ करते लोगों के बीच दिख रहे है । आपको बता दे कि वीडियो में जो तस्वीरें सामने आईं हैं वह यह बता रहीं हैं कि चंद्रदेव राय ‘डंडा चालन’ में बहुत पारंगत है । संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय के ‘डंडा चालन’ को लोगों ने जब देखा तो बस देखते ही रह गए ।

दरअसल आज संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के गृहग्राम बालपुर में दशहरा का पर्व था । ऐसे में विधायक ने लोगों के कहने पर अपने गृहग्राम में ‘डंडा चालन’ का करतब दिखाया । अपने स्थानीय विधायक का ‘डंडा चालन’ देख वहां मौजूद लोग ताली की गड़गड़ाहट से चंद्रदेव राय का उत्साह बढ़ाते रहें । ग्रामीणों ने कहा कि उनको आत्मीय खुशी हुई कि हमारे विधायक ने हमारे कहने पर हमें ‘डंडा चालन’ दिखाया ।

https://youtube.com/shorts/CUcZjMjPeuI?feature=share

Share
पढ़ें   लेख : छत्तीसगढ़ी फ्रेंडशिप डे मतलब भोजली तिहार...छत्तीसगढ़िया मनके मया ला संजोए के परब

 

 

 

 

 

You Missed