10 Mar 2026, Tue
Breaking

सियासी घमासान : कांग्रेस शासित इस राज्य में आज शाम को सभी मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, CM को इस्तीफा सौंप सकते है सभी मंत्री, शाम 5 बजे बैठक

प्रमोद मिश्रा

राजस्थान, 20 नवंबर 2021

राजस्थान में कांग्रेस का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद को खत्म करने की बात कांग्रेस कहती है लेकिन यह जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है । दरअसल, राजस्थान की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है ।माना जा रहा है कि आज शाम करीब पांच बजे अशोक गहलोत कैबिनेट की बैठक होने वाली है इस बैठक के दौरान ही उनके सभी मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं । इससे पहले तीन कैबिनेट मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इसका एलान उन्होंने खुद नहीं किया, बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन की ओर से मंत्रियों के इस्तीफे की ये जानकारी दी गई है ।

इन तीन मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शामिल हैं । माना जा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान में इन तीनों की कुर्सी चली गई । बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन बीती शाम जब अचानक जयपुर पहुंचे तो सूबे की सियासत गर्म हो गई । माकन ने एलान किया कि गहलोत सरकार के तीन मंत्री इस्तीफा देकर संगठन में काम करना चाहते हैं ।

बता दें कि राजस्थान कांग्रेस में बीते कई महीनों से सचिन पायलट गुट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट में खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं । पायलट खेमा सरकार और संगठन में अपने लोगों को तरजीह देने की मांग कर रहा है । इसी को लेकर काफी दिनों से मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगाए जा रहे हैं ।इन तीन मंत्रियों के इस्तीफों के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में कुल 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है, इसलिए माना जा रहा है कि गहलोत जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार का एलान कर सकते हैं ।

पढ़ें   पूर्व राज्यसभा सांसद एवं समाजसेवी गोपाल व्यास को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने श्रद्धांजलि अर्पित की

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में बनी थी सरकार

राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार 2018 में बनी थी लेकिन मध्यप्रदेश से सत्ता चली गई । मध्यप्रदेश में भी सीएम पद को लेकर बवाल हुआ और कांग्रेस के नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी को छोड़कर चले गए । ज्योतिरादित्य अकेले नहीं गए बल्कि की विधायकों को लेकर बीजेपी में चली गई और मध्यप्रदेश से कांग्रेस की सरकार से बिदाई हो गई । छत्तीसगढ़ में भी मामला गरमाया लेकिन सीएम बदल नहीं सका और मामला शांत हो गया ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed