9 Mar 2026, Mon
Breaking

गुरु घासीदास जयंती की बधाई : लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई…प्रदेशवासियों की सुख और समृद्धि के लिए किया कामना

भूपेश टांडिया

रायपुर 17 दिसंबर 2021 

 

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई व् शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर बाबा घासीदास जी से प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि व् खुशहाली की कामना की है।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर ही परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी का अवतरण हुआ है। बाबा गुरू घासीदास जी ने आपसी भाईचारा, एकता और समानता का संदेश देकर सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ किया है। उन्होंने आगे कहा कि बाबा गुरू घासीदास के आदर्श आज भी प्रासांगिक एवं अनुकरणीय है। हमारी सरकार उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चल कर समाज व प्रदेश का निरंतर विकास कर रही है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय 12 और 13 सितम्बर को लेंगे कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : आज जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की करेंगे समीक्षा; कल कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की करेंगे समीक्षा, जानिए पूरा कार्यक्रम....

 

 

 

 

 

You Missed