12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM का फूंका पुतला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूंका पुतला, 11 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आकेश्वर यादव
बलरामपुर |17 दिसम्बर 2021

बलरामपुर :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं ने शासकीय लरंगसाय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ आर बी सोनवानी पर छात्राओ से आपत्तिजनक व्यवहार, शारिरिक बनावट एवं भविष्य खराब करने की धमकी पर हुए कार्यवाही को शून्य किये जाने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश तिवारी ने कहा प्रभारी प्राचार्य के निलंबन शून्य किया जाने से छात्र-छात्राएं आक्रोशित है। जब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जांच में पाया गया कि सारी शिकायतें सही है फिर किसके राजनैतिक दबाव में निलंबन की कार्यवाही शून्यवत किया गया। दोषी पाए गये डॉ आर बी सोनवानी को क्यों बचाया जा रहा। प्रशासन जब तक उचित कार्यवाही नहीं करेंगी तब तक विद्यार्थी परिषद आंदोलन जारी रखेगी।

Share
पढ़ें   भव्य एवं गरिमापूर्ण मनाया जाएगा योग दिवस, शासन ने जारी किए विस्तृत निर्देश : CM विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय आयोजन, आयोजन को सफल बनाने बड़े पैमाने पर तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों को दिए गए निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed