14 Apr 2025, Mon
Breaking

CG में धान खरीदी की बढ़ेगी तारीख : CM भूपेश बघेल ने दिए धान ख़रीदी की तारीख के बढ़ने के संकेत, CM भूपेश बघेल बोले : “किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी में तेजी लायी जाएगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से धान उपार्जन की व्यवस्था की समीक्षा की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य में सभी पंजीकृत कृषकों से धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए उपार्जन केन्द्रों में खरीदी की व्यवस्था को और अधिक विस्तारित करने के निर्देश दिए गए है। मौसम खुलते ही किसानों से तेजी से धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा है कि राज्य में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। सरकार की यह कोशिश होगी की इस अवधि में शत-प्रतिशत किसानों से उनके पंजीकृत रकबे के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर किसानों के सहूलियत के लिए धान खरीदी के निर्धारित अवधि में वृद्धि करने का विचार किया जाएगा।

मीडिया24 को मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी तक धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ सकती है ।

Share
पढ़ें   गांधी परिवार के तीनों सदस्य नहीं डाल पाएंगे कांग्रेस को वोट : राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी नहीं दबा पाएंगी कांग्रेस का बटन, आखिर आजाद भारत में ऐसा पहली बार क्यों हो रहा? पढ़ें रिपोर्ट

 

 

 

 

 

You Missed