10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG बिग ब्रेकिंग : माह में 4 शनिवार का छुट्टी आदेश हुआ जारी, कार्यालयीन कर्मचारियों के लिए जारी आदेश में क्या होगा कार्यालय का समय?, पढ़े आदेश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 जनवरी को जगदलपुर के मैदान से यह घोषणा किया था कि अब माह में चार शनिवार को छुट्टी दिया जाएगा । इस आदेश पर अब अमल हो चुका है । आपको बताते चलें कि इस दौरान मैदानी और पहाड़ी कार्यालय के समय को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक किया गया है ।  इस आदेश के बाद से राज्य के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है ।

जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया जाता है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित की जाती है। कार्यालयीन अवधि में भोजन अवकाश पूर्व की भांति रहेगा। यह आदेश अधिसूचना जारी होने के दिनांक से प्रभावशील होगा।

 

 

 

 

देखिए आदेश की कॉपी

Share
पढ़ें   एक सप्ताह में ही CM ने लौटाई मासूम की आंखों की रोशनी : CM के पहले जनदर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे थे मासूम के परिजन, एक हफ्ते के अंदर ही आंख का हुआ सफल ऑपरेशन, परिजन बोले : "धन्यवाद CM सर...."

 

 

 

 

 

You Missed