राहुल गांधी ‘दिनभर’ : सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में भूमिहीन श्रमिकों ने रखी गांधी ‘सेवाग्राम’ और छत्तीसगढ़ ‘अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला,राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ को दी कई ऐतिहासिक सौगातें, आदिवासियों के साथ भोजन से लेकर क्या रहा आज राहुल के दौरे में कजास?,पढ़िये

Uncategorized

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 3 फरवरी 2022

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ को कई ऐतिहासिक सौगातें दी। सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया। सांसद राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों और हजारों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की मौजूदगी में भूमिहीन श्रमिक रामकुमार निषाद दुर्ग, खुजी मौर्य बस्तर,  सोना नेताम बलौदाबाजार-भाटापारा, मसियस तिर्की बलरामपुर-रामानुजगंज ने महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में प्रस्तावित ‘सेवाग्राम’ और देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।

 

 

सांसद राहुल गांधी ने इस अवसर पर वर्तमान समय में देश के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश एक गुलदस्ता जैसा है। देश में अलग-अलग विचारधाराएं है। छत्तीसगढ़ की जो भाषा, संस्कृति और जीवनशैली है, वह दूसरे प्रदेशों की नहीं हो सकती है। छत्तीसगढ़ के लोगों को कैसे जीवन जीना चाहिए, आदिवासियों का जंगल और खेत से क्या रिश्ता होना चाहिए, यह अन्य क्षेत्रों के लोग नहीं बता सकते। इसी तरह अन्य राज्यों की भी संस्कृति, भाषा, इतिहास एवं जीवनशैली है। हिन्दुस्तान विभिन्न विचारधाराओं, संस्कृति, भाषा एवं जीवनशैली के लोगों का ऐसा गुलदस्ता है, जहां प्यार है, भाई-चारे की भावना है। यही हमारा देश है, इसी को हिन्दुस्तान कहते हैं। उन्होंने कहा कि देश भक्ति का मतलब देश को मजबूत करना और गरीबों की मदद करना है।

सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो वायदा किया था, वह पूरा करके दिखाया है। किसानों के साथ हमारे प्यारे मजदूर भाई भी काम करते हैं। हमने कहा था कि हमें छत्तीसगढ़ के गरीब मजदूर भाईयों की मदद करनी होगी। आज राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से यह काम भी हम पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला कदम है, इस योजना के माध्यम से हम आपका पैसा आपको ही वापस दे रहे हैं। सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जो इनपुट सब्सिडी की राशि छत्तीसगढ़ सरकार ने दी है। इससे हमारे किसान-भाईयों ने फसल उत्पादकता में बढ़ोत्तरी की है। छत्तीसगढ़ के हर किसान भाई को उसकी मेहनत का मान दिया है।

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज देश ने जो तरक्की की है। यह किसी दल या पार्टी की देन नहीं है, बल्कि देश के किसानों, मजदूरों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों और व्यवसायियों की मेहनत का परिणाम है। करोड़ों लोगों ने अपना खून-पसीना देकर देश को बनाया है। आज इन्हीं मेहनतकश लोगों को परे किया जा रहा है। लोग रोजी-रोजगार के लिए भटके, जीवन-यापन के लिए परेशान हो, हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों और मेहनतकश लोगों के हित में संचालित योजनाओं की सराहना की और कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूर भाई-बहनों को सीधा फायदा होगा। उन्हें राहत मिलेगी। उनके कंधों का बोझ हल्का होगा।

सांसद राहुल गांधी से मंच पर पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर हजारों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने राजकीय गमछा पहनाकर सांसद राहुल गांधी का स्वागत अभिनंदन किया। सांसद राहुल गांधी ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर प्रकाशित कॉफी-टेबल बुक ‘‘जो कहा-सो किया’’ का विमोचन भी किया। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों एवं राजीव युवा मितान क्लब पदाधिकारियों को अनुदान राशि का चेक भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने इस मौके पर उक्त दोनों योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन अंतरित की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। छत्तीसगढ़ राज्य को, कल्याणकारी राज्य बनाने की दिशा में एक कदम हमने और आगे बढ़ा लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने एक वर्ष पूर्व भूमिहीन मजदूरों की स्थिति को लेकर जो चिंता जताई गई थी, वह आज दूर हो गई है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ कर उन्होंने राज्य के साढ़े तीन लाख से अधिक भूमिहीन परिवारों के बैंक खाते में राशि अंतरित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को मदद पहुंचाने का यह देश में पहला उदाहरण है। योजना के माध्यम से खेत में काम करने वाले भूमिहीन मजदूरों, चरवाहों, नाई, धोबी, पुजारी, पुरोहित एवं पौनी-पसारी का काम करने वाले परिवारों को हर साल छह हजार रूपए राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद राहुल गांधी हमेशा कहते हैं कि आज जनता की जेब में पैसा जाना चाहिए। हर वर्ग के लोगों को यह लगना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की सरकार उनकी अपनी सरकार है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बीते तीन वर्षों में हमने छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों, संग्राहकों सहित अन्य वर्ग के लोगों की जेब में 91 हजार करोड़ रूपए पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर की माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके जरिए छत्तीसगढ़ के लोगों की जेब में लगातार पैसा जा रहा है। यही वजह है कि कोरोना संक्रमण काल में जब पूरे देश में मंदी रही छत्तीसगढ़ इससे अछूता रहा। मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की सफलता का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज संग्रहित होता है। इसका वैल्यू एडिशन कर हम संग्राहकों की आमदनी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ चाय और कॉफी के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा लोगों को रोजी-रोजगार से जोड़ने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे डेनेक्स ब्रांड के गॉरमेंट आज हिन्दुस्तान के कोने-कोने में बिक रहे हैं। बस्तर के तिखूर का शेक ताईवान जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते तीन सालों में राज्य में लाखों लोगों को शासकीय नौकरी और रोजगार से जोड़ने का काम किया है।

पढ़ें   छेड़छाड़ के आरोपी कांग्रेसी नेता की 2 सप्ताह बाद भी गिरफ़्तारी नही,पीड़ित महिला ने IG-कलेक्टर से की शिकायत व सुरक्षा की मांग,बताया जान का खतरा...

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर में बनने वाला ’सेवाग्राम’ गांधी जी और गांधीवाद को समझने, महसूस करने, सीखने और याद रखने के लिये आधुनिक भारत के एक तीर्थ के रूप में विकसित किया जायेगा। जैसे वर्धा का सेवाग्राम आश्रम गांधी जी के विचार, चिंतन, दर्शन और गांधीवाद के केंद्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर रहा है, वैसा ही नवा रायपुर सेवाग्राम एक उत्कृष्ट गांधीवादी केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नई दिल्ली इंडिया गेट की तर्ज पर ’छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की स्थापना का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ के जिन सपूतों ने वर्दीधारी सेवाओं में जाकर देश के लिये प्राण न्यौछावर किये, साथ ही छत्तीसगढ़ में देश भर के जिन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनकी शहादत का सम्मान हम ’छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ के माध्यम से करेंगे, जिसे हम माना रायपुर के चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के परिसर में बनाने जा रहे हैं। हम सभी के लिये बहुत ही गर्व की बात है कि नई दिल्ली के अमर जवान ज्योति को श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने प्रज्ज्वलित किया था और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन आज राहुल गांधी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, नवा रायपुर में स्थापित होने वाले सेवाग्राम और छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की स्थापना देश को एक नई प्रेरणा देगी।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवानों में धनधान्य की महक

सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही विभिन्न योजनाओं के भी हितग्राहियों के साथ बैठकर परंपरागत छत्तीसगढ़ी खाना खाया। छत्तीसगढ़ी खाना कई मायनों में प्रदेश की समृद्ध खानपान परंपराओं की कहानी कहता है और इसी बहाने हमें यह भी पता चलता है कि किस तरह धान के कटोरे के रूप में छत्तीसगढ़ ने अपने अन्न रूपी धनधान्य को सुरक्षित रखा और विभिन्न परंपराओं से इसे सजाते रहा। छत्तीसगढ़ में पूड़ी के बजाय चौसेला का चलन अधिक था, यह पूड़ी की तरह होता था लेकिन इसकी सामग्री गेंहू के बजाय चावल की होती थी। उसी तरह इसे तेल में तला जाता था। उत्सवों में सुगंधित चावलों की परंपरा थी। सुगंधित चावल की अनेक प्रजातियां छत्तीसगढ़ की देन है और अब भी इसे सुरक्षित रखा है। देवभोग जैसे कस्बों के नाम तो इसी सुगंधित प्रजाति की वजह से जाना जाता है। थाली में अचार के साथ बिजौरी और लाईबरी का चलन भी है। लाइबरी धान से बनती है और बहुत स्वादिष्ट होती है। इसी प्रकार बिजौरी को देखें तो यह उड़द से तैयार होती है। छत्तीसगढ़ में उन्हारी फसलों की परंपरा थी। रोकाछेका किया जाता था ताकि मवेशी उन्हारी फसल न चर पाएं। दुर्भाग्य से यह परंपराएं लुप्त होती गईं। छत्तीसगढ़ में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आई तो इस लुप्त हो रही परंपरा को पुनः मुख्यधारा में शामिल किया गया, इसके साथ ही उन्हारी फसलों को बढ़ावा देने राजीव गांधी न्याय योजना से जोड़ा गया। उन्हारी फसलें न होने का बड़ा कारण यह भी था कि रबी फसल के लिए पर्याप्त पानी बोरवेल में नहीं रह पाता था, नरवा योजना के माध्यम से भूमिगत जल का रिचार्ज किया गया और इसके माध्यम से इस बार रबी में भी अच्छा पानी है और उन्हारी की फसलों के लिए अच्छा अवसर किसानों को उपलब्ध है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की परंपरागत थाली को पुनर्जीवित करने ठोस कार्य सरकार द्वारा किया गया है। सांसद राहुल गांधी की थाली में गुड़ से बना करी लड्डू भी रखा गया जो सबसे लोकप्रिय व्यंजन छत्तीसगढ़ में है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से गन्ना उत्पादकों को भी सपोर्ट किया जा रहा है। इस तरह से थाली की स्वीट डिश भी सहेजने का उपक्रम सरकार द्वारा हुआ है।

कोई भी प्रदेश तभी तरक्की करता है जब सांस्कृतिक मान्यताओं को पुष्ट करते हुए चलता है। कहीं न कहीं यह सांस्कृतिक मान्यताएं ठोस आर्थिक आधार भी प्रदान करती हैं। छत्तीसगढ़ में इन सांस्कृतिक जड़ों की पुनः खोज हुई और इन्हें सींचने का कार्य किया गया। इसका बेहतर परिणाम आया। सांसद श्री राहुल गांधी की थाली की टमाटर की चटनी में उन्हीं बाड़ियों का टमाटर है जिन्हें किचन गार्डन के कांसेप्ट के रूप में परंपरागत रूप से पुनः बोया जा रहा है। इस तरह श्री गांधी की छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की थाली अपने में छत्तीसगढ़ की परंपराओं और कृषि अर्थव्यवस्था को सहेजने को दिखाने का उपक्रम भी साबित हुई है।

सांसद श्री राहुल गांधी बस्तर में सतरंगी विकास से हुए अभिभूत, माई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर लोगों की खुशहाली की कामना की

सांसद राहुल ग़ांधी ने आज छत्तीसगढ़ प्रवास की शुरुआत साइंस कॉलेज मैदान पर बने बस्तर डोम में माई दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना से की। यहाँ उन्होंने पूज्य आंगा देव को भी नमन किया और प्रदेश वासियो की खुशहाली-समृद्धि की कामना की। सांसद राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य भी थे।

उन्होंने बस्तर डोम में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित माने जाने वाले बस्तर संभाग के सातों जिलो में पिछले तीन साल में हुए सतरंगी विकास की झलक देखी। श्री राहुल ग़ांधी ने बस्तर इलाके में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने, वनवासियों को स्व-रोजगार से जोड़ने के साथ आदिवासी संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण, पढ़ाई – लिखाई और इलाज़ की सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए किए गए अभिनव विकास कार्यों से अभिभूत हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए सतत् रूप से चलाए जा रहे कार्यों और योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की।

पढ़ें   रायपुर- थाना प्रभारियों के तबादले, अब कोतवाली थाना के नए प्रभारी होंगे जितेन्द्र ताम्रकार

कृषि विभाग की प्रदर्शनी में दिखी शासन के मूल्य संवर्धन से रोजगार सृजन के कार्यों की झलक

सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के साथ मंत्री मंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे। सांसद राहुल गांधी ने प्रसंस्करण इकाइयों से लाभान्वित हो रहे महिला समूहों से चर्चा की। बेमेतरा की जय संतोषी महिला स्व-सहायता समूह ने केले के तने को प्रोसेस कर नेचुरल फाइबर निकालने की विधि का प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि केले के तने से निकले फाइबर से कपड़े, बैग चटाई, कागज निर्माण कर रहे हैं। प्रक्रिया के सह-उत्पाद केला जल में पौधों के लिए पोषक तत्वों की प्रचुरता होती है, इसे देखते हुए इस केला जल को प्रसंस्कृत कर लिक्विड आर्गेनिक बायो फ़र्टिलाइज़र तैयार करने की योजना है। इस कार्य से 12 महिलाओं को नियमित दैनिक रोजगार मिल रहा है। सांसद श्री राहुल गांधी ने इस नवाचार की सराहना की और व्यापक स्तर पर इस नवाचार का क्रियान्वयन अन्य गौठानों में भी करने का सुझाव दिया।

सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शनी में लगाये गए सी-मार्ट का निरीक्षण किया। यहां विभिन्न स्टॉल्स में गौठानों में महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की श्रृंखला रखी गयी थी। सांसद राहुल गांधी ने यहां उत्पादों के पैकेजिंग और ब्रांडिंग के साथ उसे एक व्यवस्थित सप्लाई चेन से जोड़ने के पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों के लिए एक रिटेल काउंटर उपलब्ध होगा और उपभोक्ताओं तक सीधे इन उत्पादों की पहुँच बनेगी और महिला समूहों के लिए नियमित आय का अवसर तैयार होगा। गौठानों एवं ग्रामीण रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से उत्पादित प्रत्येक वस्तु के लिए राजधानी एवं समस्त जिलों को अलग से डिपार्टमेंटल स्टोर या मॉल खोला जाएगा। यहां खुदरे एवं थोक में वस्तुओं की बिक्री होगी इसे सी मार्ट का नाम दिया गया है। यह मांग आधारित उत्पादों की आपूर्ति के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को प्रेरित करेगा। इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने बिलासपुर जिले के दिव्या यदुनंदन वर्मा जैविक कृषि फार्म मल्हार के किसानों द्वारा पांच अलग-अलग रंगों के उत्पादित गोभी को देखकर तारीफ की और उत्साहवर्धन किया। फार्म में गौठान में निर्मित वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल कर गोभी को उगाया गया है। सांसद राहुल गांधी को उनका हस्तनिर्मित तैलचित्र जगमोहन विश्वकर्मा ने भेंट किया। इस दौरान उन्हें लाल अमारी के रेशे से तैयार जैकेट और ऐरी सिल्क की शाल समूह की ओर से भेंट किया गया।
सांसद राहुल गांधी ने कृषि डोम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि कार्यों के सशक्तिकरण के साथ फसल उत्पादकता और विविधीकरण को बढ़ावा देने संचालित की जा रही शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि उपज में मूल्य संवर्धन से रोजगार सृजन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान सांसद श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी को दिखाती आदर्श गौठान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और गौठान में संचालित किए जा रहे आजीविका गतिविधियों से लाभान्वित महिला समूहों से चर्चा कर उनके अनुभव जाने। उन्होंने समूहों से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और उससे हो रही आमदनी के बारे में भी जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ के सुदूर दक्षिणवर्ती जिले सुकमा के रामपुरम पंचायत के गौठान में कार्यरत गायत्री महिला स्व सहायता समूह की डिगेश्वरी चौहान ने बताया कि उनके समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हैं। गौठान में मुर्गी पालन, कड़कनाथ पालन, सब्जी उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन का कार्य कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं ।

सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शनी में बस्तर कैफ़े में दरभा के झीरम की फ़िल्टर कॉफ़ी का स्वाद लिया। उन्होंने कॉफी के क्वालिटी की तारीफ करते हुए दूसरे कॉफी ब्रांड्स की तरह बस्तर कॉफ़ी की राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के लिए कार्य करने की बात कही। स्थानीय एफपीओ के साथ दरभा के दंतेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा कॉफी का उत्पादन किया जाता है।

किसानों ने कहा शासन की योजनाओं से कृषि कार्यों को मिल रहा विस्तार

प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान सांसद राहुल गांधी ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों से भी मुलाकात की। उन्होंने योजना से खेती किसानी पर पड़ रहे असर के बारे में हितग्राही किसानों से पूछा। किसानों ने कहा कि यह सरकार की संवेदनशील पहल है जिससे राज्य में कृषि कार्यों को विस्तार मिल रहा है।

राहुल गांधी ने जैविक जिला बनने की ओर अग्रसर दंतेवाड़ा की सराहना की
सांसद राहुल गांधी ने आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज परिसर में बस्तर डोम तथा कृषि एवं वानिकी आदि के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का अवलोकन के दौरान विकास गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए जैविक जिला बनने की ओर अग्रसर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला की भी सराहना की।

सांसद राहुल गांधी ने इस मौके पर दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के ढेकी चावल, सफेद अमचूर और विभिन्न जैविक पद्धतियों का अवलोकन कर किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा आदिवासी-वनवासियों के हित में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या को बढ़ाते हुए अब 60 तक कर दिया गया है। इसमें हाल ही में 52 से बढ़ाए गए 08 लघु वनोपजों में सफेद अमचूर भी शामिल है। इसके तहत सफेद अमचूर के लिए दर प्रति किलोग्राम 120 रूपए निर्धारित है। जैविक जिला बनने की ओर अग्रसर दंतेवाड़ा जिला लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि के क्षेत्र में भी अग्रणी है।

Share