विधानसभा ब्रेकिंग : विधायक शैलेष पांडेय ने उठाया अहिरन लिंक परियोजना एवं बिलासपुर जिले में प्रस्तावित छपरा टोला परियोजना का मुद्दा, मंत्री रविन्द्र चौबे ने दिया जवाब : “….प्रशासकीय स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होगा…”

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर बिलासपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 मार्च 2022

मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान नगर विधायक शैलेश पांडेय ने अहिरन खारंग लिंक परियोजना और छपरा टोला परियोजना का मुद्दा उठाया। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि अहिरन खारंग लिंक परियोजना ” अहिरन से गाजरा नाला जल संवर्धन योजना ” अहिरन नदी पर प्रस्तावित है। परियोजना वित्तीय वर्ष 2021-22 नवीन मद में शामिल है एवं छपरा टोला परियोजना बिलासपुर के खोंगसरा के समीप प्रस्तावित है यह भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के नवीन मद में शामिल है।

 

 

इसके अलावा नगर विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा में कहा कि बिलासपुर में अमृत मिशन योजना को पिछली सरकार ने आधा अधूरा प्रारंभ किया था। बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी और लोगों को सपना दिखाया था। लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया हमारी सरकार ने बिलासपुर की जनता से जो वादा किया है इसके लिए अहिरन खारंग लिंक परियोजना और छपराटोला की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी की यह कब तक प्रारंभ होगा।

जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि यह दोनों परियोजनाओं को हमने बजट में प्रावधानवित किया है। एफ.आई.सी की मीटिंग में दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति दे दी गई है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए दोनों परियोजना लंबित है। खारंग अहिरन परियोजना की अनुमानित लागत 720 करोड़ रुपये है। इसमें जल भराव क्षमता 46 मिलियन घन मीटर है। इसमें से बिलासपुर के लिए 31 मिलियन घन मीटर रखा गया है।

छपरा टोला परियोजना यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है पर्यावरणीय जलभराव हेतु अरपा के लिए इसमें तीन प्रकार के काम होंगे जिसके लिए पानी मिलेगा। निस्तारित और पेयजल के लिए भी उपलब्ध होगा। नदी में हमेशा पानी भरा रहेगा। इसके लिए भी एफ.आई.सी से स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लंबित है। इसकी लागत 968 करोड रुपए है। अरपा नदी में जो बांध बनेगा उसमें 30 मिलियन घन मीटर एवं मट्टी नाला में 37 मिलियन घन मीटर जल उपलब्ध रहेगा। कुल 67.77 मिलियन घन मीटर की छमता है। इससे अरपा नदी में 12 महीना पानी भरा रहेगा और अरपा नदी को पुनर्जीवित करेगा। योजना हमारी प्राथमिकता में है जल्द ही प्रारंभ होगी।

Share
पढ़ें   Delhi Budget 2024: केजरीवाल सरकार भी लाई 'लाडली बहना' वाली स्कीम, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान