8 Mar 2026, Sun

भक्त माता कर्मा जयंती : CM भूपेश बघेल ने दी प्रदेशवासियों को बधाई, CM ने कहा – ‘हम सब पर माता कर्मा का आशीर्वाद सदा बना रहे’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ में आज भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जा रही है । इसको लेकर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न आयोजन हो रहे हैं । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदेश वासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई दी है । भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई देते हुए भूपेश बघेल ने लिखा है कि

सभी प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

हम सब पर माता कर्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है, धार्मिक आयोजन भी होते हैं।

भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

आपको बताते चलें कि ऐसा पहला मौका है जब भक्त माता कर्मा जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं ।

Share
पढ़ें   CG में सड़क हादसा : सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत, पांच घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, पुल की रेलिंग से टकरा गई तेज रफ्तार कार

 

 

 

 

 

You Missed