राजनीति : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का CM भूपेश पर तंज, विष्णुदेव बोले : “बघेल खैरागढ़ की जनता से माफ़ी मांगें कि वे उनका राशन डकार गये, अब राशन घोटाला न करने का संकल्प भी लें”

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ राजनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता को कोरोना काल से जारी अतिरिक्त अनाज वितरण की सुविधा छह माह बढ़ाने को जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है। विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कह रहे थे कि चुनाव खत्म होते ही मोदी राशन बंद कर देंगे। इससे भूपेश बघेल का एक और झूठ सामने आया। मोदी जी ने भूपेश के दुष्प्रचार से उलट छह माह का राशन और बहाल कर दिया है।

 

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश बघेल हमेशा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी हीनभावना का प्रदर्शन करते रहते हैं जबकि बघेल अपनी नाजायज मांगों में साथ भी मोदी जी तक पहुंच जाते हैं। विष्णुदेव साय ने कहा कि सच तो यह है कि केंद्र की सहायता और बेतहाशा कर्ज़ की बदौलत ही वे दस जनपथ तक राशन पहुंचा पाते हैं। अगर मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का पैसा नहीं होता तो बघेल अपने मालिक को चुनावी फ़ंड तक उपलब्ध नहीं करा पाते। प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं में भूपेश सरकार तथा कांग्रेस के जनप्रतिनिधि लगातार गोलमाल कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा भेजा गया राशन जनता को न देकर 15 सौ करोड़ का राशन ग़बन ही कर ही दिया है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि केंद्र की जिन योजनाओं में कमीशनखोरी की गुंजाइश नहीं होती, उसे ये प्रदेश में चलने ही नहीं देते। इसी कारण ग़रीबों के सर से छत तक छीन लिया कांग्रेस ने।

पढ़ें   छत्तीसगढ़: न्यू व्हीकल एक्ट के विरोध में स्ट्राइक का असर, पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की लंबी लाइन

विष्णुदेव साय ने कहा क़ि अब जब छह माह तक और अतिरिक्त राशन मोदी जी ने घोषित कर दिया है तो अब जनता को आश्वस्त करें बघेल कि इस अनाज में से कोई घोटाला नहीं करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि भूपेश बघेल में अगर जरा भी नैतिकता है तो खैरागढ़ उपचुनाव में बेतुकी भाषणबाजी करने की बजाय जनता को यह बतायें कि मोदी जी का दिया पाई-पाई वे जनता तक ईमानदारी से जनता तक पहुंचाएंगे। बघेल खैरागढ़ में यह सार्वजनिक संकल्प लें कि ग़रीबों के पैसे का कम से कम अब ग़बन नहीं करेंगे।

Share