11 Mar 2026, Wed
Breaking

विधायक शैलेष की मांग पर मुहर : स्कूलों में छुट्टी का आदेश हुआ जारी, विधायक शैलेष ने आज ही लिखा था प्रमुख सचिव को खत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।

विधायक शैलष का छात्रों के पक्ष में मांग : विधायक शैलष पांडे ने लिखा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को खत, शैलेश की मांग : “गर्मी तक स्कूलों के संचालन को स्थगित किया जाए”

विधायक शैलष का छात्रों के पक्ष में मांग : विधायक शैलष पांडे ने लिखा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को खत, शैलेश की मांग : “गर्मी तक स्कूलों के संचालन को स्थगित किया जाए”

आपको बताते चलें कि आज ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को विधायक शैलेश पांडे ने खत लिखकर यह मांग की थी कि बच्चों की तकलीफ को देखते हुए स्कूल को तत्काल प्रभाव से छुट्टी का आदेश जारी किया जाए, जिसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया है ।

Share
पढ़ें   रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला : आज से छात्र भी खरीद सकेंगे मैच का टिकट, 300 रुपये में मिलेगा छात्रों को टिकट, पढ़ें कहां और कैसे मिलेगी टिकट?

 

 

 

 

 

You Missed