प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 अप्रैल 2022

नगरीय प्रशासन मंत्री का हेलीकॉप्टर जल्द ही आपको किसी नगरीय निकाय में खड़ा हुआ दिखाई दे सकता है, क्योंकि राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया नगरीय निकायों के औचक निरीक्षण करने वाले हैं । अपने इस दौरे में नगरीय प्रशासन मंत्री जनता से सीधे रूबरू होंगे और सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज कर साथ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं कामकाज के बारे में जनता से सीधा संवाद करेंगे ।





