12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM ने दी बधाई : बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कृषि भूमि मूल्य निर्धारण के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव : किसानों को मिलेगा पारदर्शी और न्यायसंगत मुआवजा, भूमि अधिग्रहण विवादों पर लगेगा लगाम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

 

 

 

 

 

You Missed