10 Mar 2026, Tue
Breaking

शुभ धनतेरस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप धनतेरस पर अपने निवास पर धान की झालर बांधने की रस्म की पूरी, प्रदेशवासियों को दी बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में दीपावली की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप आज धनतेरस पर अपने निवास के द्वार पर धान की झालर बांधने की रस्म पूरी की।

दीपावली के दौरान खेतों में जब नयी फसल पककर तैयार हो जाती है, तब ग्रामीण धान की नर्म बालियों से कलात्मक झालर तैयार करते हैं। इनसे घरों की सजावट कर वे अपनी सुख और समृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें पूजन के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा लोक विश्वास है कि उनका यह आमंत्रण उन चिड़ियों के माध्यम से देवी तक पहुंचता है, जो धान के दाने चुगने आंगन और द्वार पर उतरती हैं। इस तरह प्रदेश की लोक-संस्कृति अपनी खुशियों को प्रकृति के साथ बांटती है और उसे सहेजती है। छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर सरगुजा तक धान की झालर घर के आंगन और द्वार पर लटकाए जाने की परंपरा है। जिसे पहटा अथवा पिंजरा भी कहा जाता है।

Share
पढ़ें   हनुमान लला के जन्मदिवस पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया हनुमान जी का दर्शन, विशेष पूजा अर्चना के साथ हुआ प्रसाद वितरण

 

 

 

 

 

You Missed