10 Mar 2026, Tue
Breaking

जनपद CEO को नोटिस जारी : कलेक्टर ने किया गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण, कार्यो में लापरवाही बरतने पर जनपद सीईओ को नोटिस जारी

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 22 फरवरी 2023

कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिलें के विभिन्न गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माणाधीन विकास कार्यों सहित आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान वह सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चंडी,सुहेला,पौसरी एवं भैसा के गौठान पहुँचकर गौधन न्याय योजना, गोबर खरीदी,जानवरों का टीकाकरण, वर्मी कंपोस्ट टांका,पैरादान,पेयजल सहित महिला स्व सहायता समूहों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल किया। श्री ओ आजीविका गतिविधियों की अपेक्षाकृत कम प्रगति एवं निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद सीईओ अमित दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी करतें हुए कार्य मे सुधार लाने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने गौठानो में सतत रूप से गोबर खरीदने एवं वर्मी कम्पोस्ट में गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनरूप रखने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है।

Share
पढ़ें   प्रथम चरण के मतदान के लिए थमा प्रचार का शोर, मतदान दलों को हेलीकाप्टर से किया गया रवाना

 

 

 

 

 

You Missed