7 Mar 2026, Sat
Breaking

CG में कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस VIDEO : महिला विधायक के साथ क्रेडा के सदस्य की बहस, मंत्री के PC से पहले दोनों नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी खुलकर सामने आई है । दरअसल, राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर आज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे । कवर्धा में भी मंत्री मोहम्मद अकबर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, इससे ठीक पहले कांग्रेसी की गुटबाजी एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई है । दरअसल, पंडरिया की विधायक ममता चंद्राकर और क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल के बीच आपस में तीखी बहस देखने को मिली । मंच में कुर्सी को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई । इस दौरान अगल-बगल में बैठे नेताओं ने उन्हें समझाने की कोशिश की । जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने दोनों नेताओं से बात कर मामले को शांत कराया ।

दरअसल, दोनों नेताओं के बीच बहस के कारण कुर्सी को लेकर माना जा रहा है । दोनों नेताओं में मंत्री के अगल-बगल में बैठने को लेकर विवाद हुआ और मामला तू तू मैं मैं तक जा पहुंचा । पूरा मामला जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय कवर्धा का है ।

 

Share
पढ़ें   धरसीवां पुलिस ने छत्तीसगढ़ियों को ‘हिजड़ा’ कहने वाली आपत्तिजनक पोस्ट के लिए निको स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर संजय सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जेल, क्रांति सेना के विरोध के बाद हुई कड़ी कार्रवाई

 

 

 

 

 

You Missed