7 Mar 2026, Sat

CM का कल का कार्यक्रम : CM भूपेश बघेल कल रायपुर एवं भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती में होंगे शामिल, देखें CM का कल का शेड्यूल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 अप्रैल को राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे रायपुर के डॉ. आम्बेडकर चौक में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सीएम बघेल शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7.30 बजे भिलाई-3 के बु़द्ध विहार में आयोजित डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वहां से प्रस्थान कर शाम 7.35 बजे पावर हाउस भिलाई पहुंचकर डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7.40 बजे पावर हाउस भिलाई से प्रस्थान कर शाम 7.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-6 स्थित बुद्ध विहार में डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि 8.45 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
पढ़ें   शिक्षक निलंबित : छात्रों से पूछा कलेक्टर ने सवाल, छात्रों ने दिया गलत जवाब तो कलेक्टर ने शिक्षक को किया निलंबित, प्रधान पाठक को फटकार

 

 

 

 

 

You Missed