7 Mar 2026, Sat
Breaking

केदारनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी, 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन रुका:सरकार ने जारी की एडवाइजरी; हेलिकॉप्टर के ब्लेड से कटकर एक अधिकारी की मौत

उत्तराखंड:24 अप्रैल 2023

चारधाम यात्रा शनिवार को अक्षय तृतीया से शुरू हो गई। अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुल गए। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

यात्रा शुरू होते ही केदारनाथ धाम में रविवार को रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक रोक दिया गया है। राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे धाम जाने से पहले अपने साथ गर्म कपड़े और जरूरी सामान रखें।

इधर, केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की रेंज में आने से एक शख्स की मौत हो गई। SP रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक के मुताबिक, मरने वाला शख्स केदारनाथ में हेलिकॉप्टर चलाने वाली कंपनी में अधिकारी था। सिविल एविएशन महानिदेशालय ( DGCA) ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी की 4 तस्वीरें…

शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। - Dainik Bhaskar

शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है।

प्रशासन ने केदारनाथ धाम मंदिर के प्रवेश द्वार को साफ करवा दिया है। - Dainik Bhaskar

प्रशासन ने केदारनाथ धाम मंदिर के प्रवेश द्वार को साफ करवा दिया है।

केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले रास्ते पर कई जगह बर्फ जमी है। - Dainik Bhaskar

केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले रास्ते पर कई जगह बर्फ जमी है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी रास्तों पर इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। - Dainik Bhaskar

सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी रास्तों पर इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इलाज के पुख्ता इंतजाम
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, शनिवार को केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई थी। तीर्थयात्री सतर्क रहें और मौसम को देखते हुए अपनी यात्रा शुरू करें। सरकार की ओर से कहा गया है कि सभी रास्तों पर इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्री तबीयत बिगड़ने पर नजदीकी हेल्थ केंद्र भी जा सकते हैं और डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।

पढ़ें   नई दिल्ली: आधी रात आया एक अध्यादेश और दिल्ली में काफी कुछ बदल गया, 10 पॉइंट में समझिए पूरी बात

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-2413882054415534&output=html&h=327&adk=2406211340&adf=4243798040&pi=t.aa~a.590237761~i.33~rp.4&w=393&lmt=1682306427&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=5098231677&ad_type=text_image&format=393×327&url=https%3A%2F%2Fdispatchnews.in%2Fnational-news%2Frain-snowfall-in-kedarnath-dham-registration-halted-till-april-30%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=301&rw=361&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTAuMC4wIiwiIiwiUmVkbWkgTm90ZSA3IFBybyIsIjExMS4wLjU1NjMuMTE2IixbXSx0cnVlLG51bGwsIiIsW1siR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjExMS4wLjU1NjMuMTE2Il0sWyJOb3QoQTpCcmFuZCIsIjguMC4wLjAiXSxbIkNocm9taXVtIiwiMTExLjAuNTU2My4xMTYiXV0sZmFsc2Vd&dt=1682306427056&bpp=11&bdt=4743&idt=-M&shv=r20230418&mjsv=m202304130102&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dea2e87e1324645a7-22642339b2de00a9%3AT%3D1681476907%3ART%3D1681476907%3AS%3DALNI_MbOG3rLdvf-bLJBPBHEPF04zhJ85w&gpic=UID%3D00000bf47f120e65%3AT%3D1681476907%3ART%3D1682275665%3AS%3DALNI_MZe51JbBJ26jgxn3VGFOTx9REFmyw&prev_fmts=0x0%2C393x194&nras=3&correlator=8376413416128&frm=20&pv=1&ga_vid=1857310215.1681476906&ga_sid=1682306426&ga_hid=1430290795&ga_fc=1&ga_cid=2115644008.1681476906&u_tz=330&u_his=1&u_h=851&u_w=393&u_ah=851&u_aw=393&u_cd=24&u_sd=2.75&dmc=4&adx=0&ady=4195&biw=393&bih=719&scr_x=0&scr_y=785&eid=44759875%2C44759926%2C44788218%2C44759842%2C31074012&oid=2&pvsid=2803799599369605&tmod=1892298908&uas=3&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C393%2C0%2C393%2C719%2C393%2C719&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&xpc=hH4Ijttbvk&p=https%3A//dispatchnews.in&dtd=47

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर.के. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर हेल्थ यूनिट्स की जांच की। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की रेंज में आने से एक शख्स की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के रोटर ब्लेड की रेंज में आने से एक शख्स की मौत हो गई।

बीमारी हो तो पहले सूचना देने की अपील
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि तीर्थयात्रियों से अपील है कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के भक्त यदि शुगर, बीपी, हृदय रोग आदि से पीड़ित हैं तो पहले से से बता दें। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रद्धालुओं पर हेल्थ सर्विस 104 के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक इस बार उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दौरान सरकार का केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष फोकस है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में चार धाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए इलाज की सुविधाओं से लैस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यमुनोत्री में दो तीर्थयात्रियों की मौत
उधर, यमुनोत्री में रविवार को एक और तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पधानिया तहसील के रहने वाले दिनेश पाटीदार (40) की रविवार को यमुनोत्री से लौटते समय मौत हो गई। इसके पहले शनिवार को कनक सिंह (62) की मौत हो गई थी। वे गुजरात में सूरत के कौशाम्भा के रहने वाले थे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed