15 Jun 2025, Sun
Breaking

राहुल तेवतिया के 3 छक्कों पर इशांत शर्मा ने फेरा पानी, जाने DC ने आखिरी ओवर में कैसे बाजी पलटी

प्रमोद मिश्रा

अहमदाबाद, 03 मई 2023

टी20 यानी फटाफट क्रिकेट, कुछ गेंदों में ही यहां खेल बदल जाता है। इसी वजह से इसे युवाओं का खेल भी कहा जाता है। माना जाता है कि सीनियर खिलाड़ी इस खेल की स्पीड को पकड़ नहीं पाते हैं। लेकिन आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ अलग ही स्थिति है। अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद ईशांत शर्मा दिखा रहे हैं कि अनुभव का मतलब क्या होता है। खेल की परिस्थिति कैसी भी हो, अगर अनुभव आपके पास है तो युवा जोश को भी शांत कर सकते हैं। गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में 105 टेस्ट खेलने वाले ईशांत शर्मा ने सबसे बेहतरीन फिनिशर में शामिल राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) के सामने आखिरी ओवर में 12 रन डिफेंड कर लिया।

ईशांत के काम आया अनुभव
राहुल तेवितिया ने 19वें ओवर में एनरिच नोर्तजे के खिलाफ लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के मारे थे। आखिरी ओवर में 12 रनों की जरूरत थी। उनका साथ हार्दिक पंड्या दे रहे थे। ऐसे में यह लक्ष्य आसानी से हासिल होता दिख रहा था। लेकिन ईशांत शर्मा के इरादे कुछ और थे। पिछले सीजन उन्हें आईपीएल में खेलने का भी मौका नहीं मिला था।

पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उनके खिलाफ 2 और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। फिर स्ट्राइक पर राहुल तेवितिया आए। तेवतिया ने तीनों छक्के लेग साइड में मारे थे। ऐसे में ईशांत ने उन्हें पहली गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर यॉर्कर लेंथ पर फेंकी। वह तेवतिया के बल्ले पर भी नहीं लगी। अगली गेंद तेवतिया आगे वाली ही उम्मीद कर रहे थे। वह ऑफ स्टंप के बाहर चले गए लेकिन ईशांत ने गेंद पटक दी। राहुल तेवतिया ने शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले से ऊपरी हिस्से में लगने के बाद एक्स्ट्रा कवर के हाथों में चली गई।

पढ़ें   Diamond League: नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग में नहीं चला जादू, दूसरे नंबर पर रहा ये वर्ल्ड चैंपियन

राशिद ने 2 गेंद पर 3 रन बनाए
ईशांत शर्मा ने आखिरी दो गेंदों पर राशिद खान उनके सामने थे। इसपर वह सिर्फ 3 ही रन बना पाए। इस तरह ईशांत शर्मा ने आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और अपनी टीम को 5 रनों से जीत दिला दी। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 130 रन बनाए थे। यह आईपीएल इतिहास में दिल्ली का डिफेंड किया गया सबसे छोटा टारगेट है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed