8 Mar 2026, Sun

बोराई के सिविल अस्पताल में जड़ा रहता है ताला, डॉक्टर मस्त मरीज पस्त, धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर अपने कर्तव्यों से मोड़ रहे हैं मुंह



प्रमोद मिश्रा

धमतरी, 03 मई 2023


शासकीय अस्पताल बोराई कहने को भले ही सिविल अस्पताल हो लेकिन अस्पताल में मिलने वाले सुविधाओं से वंचित हैं लोग। लगातार बोराई के सिविल अस्पताल में ताला लगा रहता है।
अगर किसी व्यक्ति की एक्सीडेंट हो गया और उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आई हो तो ऐसे व्यक्ति और ऐसे समय में लोग सिविल अस्पताल बोरई जाने का सोच भी नहीं सकते।
क्योंकि अस्पताल में ताला लगा रहता है।
इस संबंध में बोरई सरपंच किरण देवी ने बताया की बोरई में जो सिविल अस्पताल है सिर्फ शोभा के लिए है यहां के स्टाफ का कोई अता पता नहीं रहता अस्पताल में ताला लगा रहता है।
क्षेत्र के लोग को समस्या आ जाए तो उन्हें विश्रामपुरी या धमतरी इलाज के लिए ले जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसकी शिकायत व जानकारी विभाग को है लेकिन अब तक कुछ हो नहीं पाया सरपंच किरण देवी ने आगे बताया कि यहां के मेडिकल ऑफिसर डॉ अंकिता व्यास को ताला लगाने व इलाज के संबंध में पूछने पर सीधा बोलते हैं कि आप जहां जाना है जाओ कुछ नहीं होगा।

डा.अंकिता व्यास,मेडिकल ऑफिसर:-इस संबंध में मेडिकल ऑफिसर अंकिता व्यास से फोन पर जानकारी चाही गई लेकिन उन्होंने कॉल रिकॉर्डिंग बंद करो कहकर जानकारी देने से मना कर दिया और फोन काट दिए।

C M H O धमतरी:-इस संबंध में धमतरी सी एम एच ओ से जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि बोरई सिविल अस्पताल में ताला लगने की की जानकारी अभी प्राप्त हुई है। जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : शराब प्रेमियों के लिये अच्छी खबर, सोमवार से घर बैठेगी मिलेगी शराब, पढ़िये कौन से प्रक्रिया का करना होगा पालन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed