10 Mar 2026, Tue
Breaking

UP Municipal Elections 2023:यूपी में पहले चरण का मतदान आज, 37 जिलों के लगभग ढाई करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग

प्रमोद मिश्रा,

04 मई 2023

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है. इस चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. एक तरफ जहां पोलिंग पार्टियां अपने साजो सामान के साथ पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं. एक तरफ जहां मतदान होने वाले क्षेत्रों में पुलिस फोर्स भ्रमण कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग की जा रही है.

4 मई को 9 मंडलों के 37 जिलों में होगा मतदान

पहले चरण के मतदान में आज उत्तर प्रदेश के कुल 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान होगा. इसमे सहारनपुर मंडल के शामली मुजफ्फरनगर और सहारनपुर, झांसी मंडल में झांसी जालौन और ललितपुर, आगरा मंडल में फिरोजाबाद आगरा मथुरा और मैनपुरी, मुरादाबाद मंडल में मुरादाबाद अमरोहा बिजनौर रामपुर और संभल शामिल है.

वहीं, लखनऊ मंडल में उन्नाव हरदोई लखनऊ रायबरेली सीतापुर और लखीमपुर खीरी, प्रयागराज मंडल में प्रयागराज कौशांबी फतेहपुर और प्रतापगढ़, देवीपाटन मंडल के गोंडा बहराइच बलरामपुर और श्रावस्ती, गोरखपुर मंडल के देवरिया गोरखपुर महाराजगंज और कुशीनगर के साथ साथ वाराणसी मंडल के चंदौली गाजीपुर वाराणसी और जौनपुर में वोट डाले जाएंगे.

प्रथम चरण में 10 नगर निगमों के अध्यक्ष और 820 पार्षदों के लिए होंगे चुनाव

प्रथम चरण के चुनाव में 10 नगर निगमों के अध्यक्ष और इनके 820 पार्षदों का चुनाव होंगे. वहीं, नगर पालिका परिषद की बात करें, तो कुल 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और 2,740 नगर पालिका सदस्य के लिए वोट डाले जाएंगे. वहीं, अगर हम नगर पंचायतों की बात करें, तो प्रथम चरण में 4 मई को कुल 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3645 नगर पालिका सदस्यों की किस्मत का फैसला होगा.

खास बात यह है कि इस बार नगर निगम में महापौर और पार्षदों का चुनाव ईवीएम से कराया जा रहा है.वहीं, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का चुनाव बैलेट पेपर से संपन्न कराया जाएगा. मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे. निर्वाचन आयोग द्वारा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ को पहले से ही चिह्नित कर लिया गया है और वहां पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं.

दूसरे चरण में 11 मई को होगा मतदान

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को वोट डाले जाएंगे. इसमें मेरठ मंडल के मेरठ, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर और अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज और औरैया बरेली मंडल के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत, चित्रकूट मंडल में महोबा, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट, अयोध्या मंडल में अमेठी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और सुल्तानपुर और बस्ती मंडल के संत कबीर नगर सिद्धार्थनगर और बस्ती में वोटिंग होगी

पढ़ें   ‘काशी के कोतवाल’ काल भैरव के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और राष्ट्र कल्याण के लिए की पूजा-अर्चना

अगर हम पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें, तो दोनों चरणों को मिलाकर कुल 14,684 पदों पर चुनाव होगा. इसमें 17 मेयर और 1,420 पार्षदों का चुनाव ईवीएम से होगा. जबकि 199 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद से संबंधित 5,327 सदस्यों का चुनाव बैलेट पेपर से किया जाएगा. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कुल 544 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7,178 सदस्यों का चुनाव भी बैलेट पेपर से ही होगा.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed