10 Mar 2026, Tue
Breaking

DC vs RCB, IPL 2023: फिल साल्ट की तूफानी पारी से RCB की हार, दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से रौंदा

प्रमोद मिश्रा,7 मई 2023

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2023 के एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा दिया. 6 मई (शनिवार) को अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में आरसीबी ने मेजबान टीम को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17वें ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट रहे. फिल साल्ट ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली.

साल्ट ने इस दौरान 45 गेंदों का सामना किया और आठ चौके के अलावे छह छक्के लगाए. दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा सीजन में यह चौथी जीत है. इस जीत के चलते वह अंकतालिका में अब नौवें स्थान पर आ गई है. आरसीबी ने 10 में से पांच मुकाबले जीते हैं और वह पहले की तरह पांचवें नंबर पर बनी हुई है.

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी तूफानी रही. कप्तान डेविड वॉर्नर और फिल साल्ट ने मिलकर 31 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी की. जोस हेजलवुड ने वॉर्नर का विकेट लेकर इस खतरनाक साझेदारी का अंत किया. वॉर्नर ने 14 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा. डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद भी आरसीबी की मुश्किलें कम नहीं हुईं क्योंकि मिचेल मार्श और फिल साल्ट ने दूसरे विकेट के लिए59 रनों की एक अहम साझेदारी कर डाली.

मार्श ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए. मार्श के आउट होने के समय दिल्ली का स्कोर 10.3 ओवरों में दो विकेट पर 119 रन था. मार्श के आउट होने के बाद रिली रोसो ने मोर्चा संभाला. रोसो-साल्ट ने 52 रनों की साझेदारी की, जिसने आरसीबी को मुकाबले से पूरी तरह बाहर कर दिया. रोसो ने 22 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 35 (तीन छक्के, एक चौका) रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स के ऐसे गिरे विकेट्स:
पहला विकेट- डेविड वॉर्नर 22 रन (60/1)
दूसरा विकेट- मिचेल मार्श 26 रन (119/2)
तीसरा विकेट- फिल साल्ट 87 रन (171/3)

कोहली-लोमरोर ने जड़ी फिफ्टी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की शुरुआत काफी शानदार रही. कप्तान फाफ डु प्लेसिस और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 10.3 ओवरों में 82 रनों की साझेदारी की. मिचेल मार्श ने फाफ डु प्लेसिस को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. डु प्लेसिस ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक सिक्स शामिल रहा. मार्श ने फिर अगली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा विकेट लिया.


दो विकेट गिरने के बाद कोहली और महिपाल लोमरोर के बीच 55 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी. कोहली ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाए जिसमें पांच चौके शामिल थे. कोहली को मुकेश कुमार ने खलील अहमद के हाथों कैच आउट कराया. कोहली ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने सात हजार रन भी पूरे कर लिए. कोहली आईपीएल में सात हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज-
विराट कोहली: 233 मैच, 7043 रन, 36.68 एवरेज
शिखन धवन: 213 मैच, 6536 रन, 35.71 एवरेज
डेविड वॉर्नर: 172 मैच, 6211 रन, 41.40 एवरेज
रोहित शर्मा: 237 मैच, 6063 रन, 29.72 एवरेज
सुरेश रैना: 295 मैच, 5528 रन, 32.51 एवरेज

कोहली के आउट होने के बाद महिपाल लोमरोर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ले ली. लोमरोर ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 54 रन बनाए. इस दौरान लोमरोर ने 29 गेंदों का सामना किया और छह चौके के अलावा तीन छक्के लगाए. लोमरोर-कोहली की शानदार पारी के चलते आरसीबी की टीम चार विकेट पर 181 रन बनाने में सफल रही.

Share
पढ़ें   IND vs SA रायपुर वनडे टिकट बुकिंग आज फिर शुरू: 16 मिनट में 18 हजार टिकट बिके थे, जानें दूसरे चरण की पूरी प्रक्रिया…

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed