10 Mar 2026, Tue
Breaking

छत्तीसगढ़ :कोरोना के 77 नए मरीज,909 एक्टिव मरीज,पॉजिटिविटी दर घटकर 2.76 प्रतिशत हुई

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 07 मई 2023

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई। प्रदेश भर में 2793 नमूनों की जांच में 77 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये मई महीने के 7 दिनों में दिनों में मरीजों की दूसरी सबसे कम संख्या है। वहीं 311 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दी गई है। इस बीच किसी मरीज की जान नहीं गई। बढ़ते संक्रमण में मामले में एक तरह से यह छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर है, प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है।

प्रदेश के 17 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित दुर्ग जिले में मिले हैं। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 है। इसी तरह रायपुर में 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। सरगुजा जिले से मरीजों की संख्या 7 है, इसी तरह राजनांदगांव जिले से भी 7 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बालोद जिले से यह संख्या 6 है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े

धमतरी से 5, कोरिया जिले से भी 5 मरीज मिले हैं। बलौदा बाजार से 3,महासमुंद से 3 और सूरजपुर जिले से भी 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बलरामपुर में भी संक्रमितों का आंकड़ा 3 है। बिलासपुर से 2 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, कोरबा में 2, जांजगीर-चांपा में 2, दंतेवाड़ा में 2 और बीजापुर और गरियाबंद में 1-1 मरीज कोविड‌ पॉजिटिव पाए गए हैं।

अब और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

प्रदेश में बीते तीन दिनों में मरीजों की संख्या में कमी जरूर देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बीते महीने कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें को-मॉर्बिडिटी यानि कोरोना के अलावा किसी और गंभीर बीमारी की वजह से हुई है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरने के लिए कहा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी को-मॉर्बिडिटी की वजह से हो रही मौतों को लेकर चिंता जाहिर की है और स्वास्थ्य विभाग को भी मरीजों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक सप्ताह में दूसरी बार बने डॉक्टर:फ्रांस की सारबोन यूनिवर्सिटी ने नवाचार के लिए दी मानद उपाधि

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed