10 Mar 2026, Tue
Breaking

कर्नाटक चुनाव को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सियासत: कांग्रेस बोली- भाजपा डर के मारे रच रही खरगे की हत्या का साजिश

प्रमोद मिश्रा,

रायपुर, 7 मई 2023:कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गर्म हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाजपा को यह कहकर घेर रही है कि भाजपा के नेता हार के डर से उनके नेताओं को मरवाने की साजिश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में हार की डर से भाजपा बौखला गई है। इसलिए वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को मरवाना चाहती है। भाजपा ने पलटवार किया कि कांग्रेस सहानुभूति का वोट बटोरने के लिए इस तरह की राजनीति में उतर आई है।

मोदी-शाह को सत्ता से बेदखल करेगी जनता: मरकाम

मरकाम ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को करारी हार दिख रही है कर्नाटक की जनता मोदी-शाह और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। मोदी और शाह का झूठ पर पंच वहां पर असफल हो गया है ऐसे में भाजपा अब करारी हार के डर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवारजनों की हत्या कराने की साजिश रच रही है यह भाजपा के प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल आडियो से स्पष्ट समझ में आ रहा है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए कर्नाटक में एक बड़ी साजिश रच रही है ऐसा प्रतीत होता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए कर्नाटक रवाना

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक रवाना हो चुके हैं। वह कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं उससे यह समझ में आता है कि भाजपा कांग्रेस पार्टी से मानसिक तौर पर हार चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल आडियो से स्पष्ट समझ में आता है कि भाजपा कांग्रेस के नेताओं को जख्मी कर उनकी हत्या कर चुनाव जीतना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावी हार के पूर्वानुमान से हतोत्साहित भाजपा इस हद तक गिर चुकी है कि वह इस तरह साजिश रचने में लगी है।

सहानुभूति की राजनीति कर रही कांग्रेस: कौशिश


भाजपा नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार कमजोर है। पिछली बार कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी। अभी भी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस चुनाव में सहानुभूति का वोट लेने के लिए खरगे पर साजिश करने का बेबुनियाद आरोप लगा रही है ताकि उसे चुनाव में लाभ मिले। कौशिश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सुरक्षा में ध्यान देते हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी की यात्रा में कोई हिंसा नहीं हुई। कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव हार रही है।

Share
पढ़ें   पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर मनरेगा आयुक्त ने लेबर बजट बढ़ाने भारत सरकार को लिखा पत्र

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed