10 Mar 2026, Tue
Breaking

बजरंग दल को बदनाम करने के आरोप में VHP ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को भेजा कानूनी नोटिस, मांगा 100 करोड़ का हर्जाना

प्रमोद मिश्रा, नई दिल्ली,7 मई 2023 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर अपनी पार्टी के कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया है। साथ ही 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। विहिप की चंडीगढ़ इकाई और उसकी युवा शाखा बजरंग दल ने चार मई को नोटिस जारी कर 14 दिनों के भीतर हर्जाने की मांग की है। इस संबंध में भेजे गए प्रश्नों पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा कि वह जाति और धर्म के नाम पर समुदायों में नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों जैसे बजरंग दल और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने वादा किया कि कार्रवाई में ऐसे संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध शामिल होगा।

विहिप के वकील और इसके कानूनी प्रकोष्ठ के सह-प्रमुख साहिल बंसल ने खरगे को भेजे कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि आपने घोषणापत्र के पृष्ठ-10 में विश्व हिंदू परिषद के सहयोगी संगठन बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करके और उसकी तुलना प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से की। इसी तरह के आतंकवादी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से करने के लिए मानहानिकारक बयान दिए।

बंसल ने कहा कि बजरंग दल पूरी तरह से धर्म और मानव जाति की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा,अपमानजनक बयान के कारण मेरे मुवक्किल की प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान की भरपायी के लिए हर्जाना दिया जाए।

Share
पढ़ें   नई दिल्ली: आधी रात आया एक अध्यादेश और दिल्ली में काफी कुछ बदल गया, 10 पॉइंट में समझिए पूरी बात

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed