11 Mar 2026, Wed

पायलट साहब का प्लेन ऑटो मोड में उड़ रहा, वह कहां क्रैश होगा भगवान जाने- बीजेपी

जयपुर: राजस्थान में सियासी हलचल एक बार फिर से तेज हो चली हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सोमवार को जयपुर में जन संघर्ष यात्रा का समापन किया। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत और उनकी सरकार पर तीखे हमले बोले। सचिन पायलट ने सीएम गहलोत पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि आजकल दूध और नींबू बहुत चल रहा है, लेकिन मेरे मुंह से कभी कुछ गलत निकला क्या? इसके बावजूद मुझे गाली देने में कोई कमी रखी क्या? लेकिन मुझे कोई चिंता नहीं। मैं सबको बता देना चाहता हूं कि किसी को ग़लत फहमी नहीं होनी चाहिए जनता ही जनार्दन है।

‘कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने आप को ही ललकारा है’

वहीं इसी प्रकरण में अब भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं है। सचिन पायलट के हमले के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने आप को ही ललकारा है। कांग्रेस एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे हैं और कंधा हमारा इस्तेमाल कर रहे हैं। सचिन पयलट साहब का प्लेन ऑटो मोड में उड़ रहा है और वह कहां जाकर क्रैश होगा वह बस भगवान जानता है।

वहीं प्रदेश बीजेपी प्रमुख सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के मंत्री ही सरकार पर भारत की सबसे भ्रष्टाचार और कमीशन खोर सरकार का आरोप लगा रहे हैं। क्या ऐसी स्थिति में आपको अपने पद पर बने रहना चाहिए? अगर थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

Share
पढ़ें   पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया रेलवे की ड्यूटी पर लौटे, बोले- जारी रहेगा संघर्ष

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.