7 Mar 2026, Sat

Wrestlers Protest: ‘गंगा में बहा देंगे मेडल…’ पहलवानों का एलान, कहा- अब इंडिया गेट पर देंगे धरना

प्रमोद मिश्रा, न्यू दिल्ली, 30 मई 2023

Wrestlers Protest Against WFI: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का विरोध कर रहे पहलवानों ने आज बड़ा एलान किया है।

पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि वह अपने जीते हुए सभी मेडल को गंगा नदी में बहा देंगे।

शाम 6 बजे गंगा नदी में फेंक देंगे मेडल’
पहलवानों ने एलान करते हुए कहा, ‘हम अपने मेडल आज शाम 6 बजे हरिद्वार में गंगा नदी में बहा देंगे। गंगा मां हैं, जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था।’

“We will throw our medals in river Ganga in Haridwar today at 6pm,” say #Wrestlers who are protesting against WFI (Wrestling Federation of India) president Brij Bhushan Sharan Singh over harassment allegations

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को हटाया गया
29 मई को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को वहां से हटाया गया। करीब 109 पहलवानों व उनके समर्थकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उन्हें अलग-अलग थानों में रखा और देर शाम सभी को छोड़ दिया। इसके अलावा सभी को हिदायत दी गई कि वे दोबारा जंतर-मंतर पर धरना नहीं देंगे।

डीसीपी और दिल्ली पुलिस की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमन नलवा ने कहा था कि 28 मई को प्रदर्शन को लेकर पहलवानों से बातचीत की गई पर उन्होंने कुछ भी सुनने से मना कर दिया है। इसलिए उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। अगर ये कहीं और प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे तो इजाजत दी जा सकती है, लेकिन अब जंतर-मंतर पर बैठने नहीं दिया जाएगा।

सात महिला पहलवानों का आरोप
गौरतलब है कि सात महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है और पहलवान उन पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे।

Share
पढ़ें   डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed