10 Mar 2026, Tue
Breaking

गुजरात: दो साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू के लिए सेना को बुलाया

प्रमोद मिश्रा 4जून 2023

गुजरात के जामनगर जिले में शनिवार को दो साल की एक बच्ची फिसलकर 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है. ये बच्ची खेत में स्थित बोरवेल में 20 फुट की गहराई में फंस गई है. ग्रामीणों की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट हुआ. जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया. मौके पर सेना को भी बुलाया गया है.

जामनगर तालुका विकास अधिकारी एनए सरवैया ने बताया कि घटना जामनगर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर तमाचान गांव की है. यहां एक आदिवासी परिवार एक खेत में मजदूर के रूप में काम करता है. शनिवार को इस परिवार की दो साल की बच्ची रोशनी खेलते समय करीब 200 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई. घटना सुबह करीब 9 बजे हुई.

सुबह 11 बजे से चलाया जा रहा बचाव अभियान

सरवैया ने बताया कि हमने जामनगर के अग्निशमन विभाग के कर्मियों को बुलाया और सुबह करीब 11 बजे बचाव अभियान शुरू किया. लड़की लगभग 20 फीट की गहराई में फंसी हुई है और उसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं.

सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

बाद में छोटी बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए सेना को बुलाया गया है. सेना युद्ध स्तर पर इस मासूम को बचाने का काम कर रही है. इससे पहले प्रशासन ने फायर ब्रिगेड और 108 की टीमों के साथ मिलकर बच्ची को बचाने की कोशिशें शुरू की थीं.

बताया जाता है कि बच्ची के माता-पिता मध्य प्रदेश के धार जिले से 15 दिन पहले मजदूरी के सिलसिले में जामनगर आए थे. दंपति के 2 बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी रोशनी ढाई साल की है, जबकि एक 6 महीने की है.

Share
पढ़ें   जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव : BJP ने जारी की नई लिस्ट, अब 15 नाम घोषित; पुरानी सूची में कोई बदलाव नहीं

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed