7 Mar 2026, Sat

Odisha Train Accident: ओडिशा हादसे के 51 घंटे बाद ट्रैक से गुजरी पहली ट्रेन, रेल मंत्री ने हाथ जोड़ की प्रार्थना, देखें वीडियो

Train movement resumes in Balasore: ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से भीषण हादसे के 51 घंटे बाद रविवार (4 जून) रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी और रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे. मालगाड़ी विशाखपटनम बंदरगाह से राउरकेला इस्पात संयंत्र जा रही है और उसी पटरी पर चल रही है जहां शुक्रवार (2 जून) को हादसा हुआ था.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया, “क्षतिग्रस्त डाउन लाइन पूरी तरह ठीक हो गई है. खंड से पहली ट्रेन रवाना हुई.” इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट करके बताया कि अप-लाइन पर भी ट्रेन आवाजाही शुरू हो गई है.

घंटों बाद रवाना हुई पहली ट्रेन का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी खड़े नजर आ रहे हैं. बाहानगा रेलवे स्टेशन से होते हुए जैसे ही ट्रेन गुजरती है, रेल मंत्री हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं. इसके बाद वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आते हैं.

रेल मंत्री ने अपने हैंडल से भी वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो वह ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाते हुए और लोगों को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी. इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी. इस दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है.

Share
पढ़ें   Paytm पर ED का बड़ा एक्शन: 611 करोड़ रुपये का नोटिस, विदेशी फंडिंग छिपाने का आरोप, पहले RBI ने भी कसा था शिकंजा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed