7 Mar 2026, Sat

Bilaspur: ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म, हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई आज से शुरू, जनहित से जुड़े मामलों के अलावा अन्य लंबित मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

प्रमोद मिश्रा, बिलासपुर, 12 जून 2023

समर वेकेशन खत्म होने के बाद अब हाईकोर्ट में आज सोमवार 12 जून से सभी बेंचों में नियमित सुनवाई शुरू की जा रही है। अवकाश बाद अब नियमित बेंच में महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़े मामलों के अलावा अन्य लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आएगी।

हाईकोर्ट में मई के दूसरे सप्ताह के खत्म होते ही समर वेकेशन शुरू हो गया था। इस बीच लगातार चार सप्ताह तक यहां अवकाश रहा। इस दौरान हर सप्ताह वेकेशन जजों ने मामलों की सुनवाई की। इनमें अर्जेंट प्रकृति के मामले प्रमुख तौर पर सुने गए। सोमवार और गुरुवार को वेकेशन बेंच में जरूरी मामलों की सुनवाई वेकेशन के दौरान की गई। चीफ जस्टिस के निर्देश पर इस बार सिंगल बेंच के अलावा डिवीजन बेंच भी अवकाश में बैठी। अवकाश के दौरान भी कई महत्वपूर्ण मामलों में हाईकोर्ट ने निर्णय दिया, जिनमें बंदी प्रत्यक्षीकरण व जनहित याचिकाएं भी शामिल थीं।

चीफ जस्टिस ने डिवीजन व सिंगल बेंच के अलावा 6 स्पेशल सिंगल बेंच भी निर्धारित की गई हैं। उनमें एक कैलेंडर ईयर को ध्यान में रखते हुए मामलों की सुनवाई तय की गई है। जिस साल के लंबित मामलों की संख्या ज्यादा है, उस वर्ष के मामले जल्द निपटाने के लिए स्पेशल बेंच बनाई गई है।

Share
पढ़ें   जिम्मेदार कौन? : निर्माण के बाद ही उखड़ने लगी PMGSY की सड़क, जिम्मेदारों ने साधा मौन, जनता बोली : "सड़क ज्यादा दिन टिकेगी, लगता नहीं"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.