10 Mar 2026, Tue
Breaking

यूपी-छत्तीसगढ़ को आज करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी, देश को मिलेगी नई वंदेभारत

प्रमोद मिश्रा, 7 जुलाई 2023

पीएम नरेंद्र मोदी अपने चार राज्यों के अपने दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से होगी. सुबह 10.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे जहां वो साइंस कॉलेज में एक जनसभा को संबोधिक करने वाले हैं. पीएम की सभा को विजय संकल्प जनसभा नाम दिया है. इस दौरान पीएम करीब 7600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.


देश का दूसरी बार पीएम बनने के प्रधानमंत्री मोदी की कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में पहली यात्रा है. इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद बीजेपी साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सत्ता से बाहर हो गई थी जिसके बाद यहां कांग्रेस की सरकार बन गई.

रायपुर से यूपी के दो बड़े शहरों का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे, जिसके बाद वो 12:40 पर रायपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम वाराणसी और गोरखपुर में कार्यक्रम कर लोकसभा चुनाव के रण का आगाज करने जा रहे हैं. पूर्वांचल एक बार फिर बीजेपी की रणनीत‍ि के केंद्र में है जिसके लिए भाजपा ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. 2024 के रण में जीत हासिल करने के लिए PM आज गोरखपुर और वाराणसी का दौरा करने वाले हैं.


गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
पीएम मोदी करीब 2.30 बजे रायपुर से यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगे और दोपहर में गोरखपुर में गीता प्रेस शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे. कार्यक्रम के बाद पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 3.40 बजे गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे.


गोरखपुर में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एक संसद की तरह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. यहां वो कुल 18 परियोजनाओं का लोकार्पण और 9 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और पीएम मोदी पूर्वांचल की जनता को 12110.24 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. फिर अगले दिन प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन भी करेंगे.

पढ़ें   बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, राष्ट्रपति भवन ने किया ऐलान

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed