राहुल गांधी पर अरुण साव का तंज, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – ‘राहुल गांधी ने किया पिछड़ावर्ग का अपमान, माफी मांगने के बजाए किया मौन सत्याग्रह’

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 जुलाई 2023

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने,लोकसभा सत्र औऱ दिल्ली में बाढ़ जैसे स्थिति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मीडिया से चर्चा की। साव ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी ने संपूर्ण पिछड़ा वर्ग समाज को गाली दिया है, अपमानित किया है। न्यायालय के कहने के बावजूद माफी नहीं मांगी और सजा होने के बावजूद न्यायालय का अपमान किया। न्यायपालिका का आदर और सम्मान करने के बजाय राहुल गांधी ने खिलाफ में मौन सत्याग्रह किया। यह पिछड़ा वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने हमेशा की तरह इस बार भी यह साबित किया कि उनके लिए देश, न्यायपालिका, संविधान से बड़ा एक परिवार है। यह कांग्रेस पार्टी ने साबित किया है। इस काम के लिए पिछड़ा वर्ग समाज कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

लोकसभा सत्र में विपक्ष की भूमिका को लेकर Bjp प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है। कांग्रेस के लोग एक दूसरे पार्टी को लगातार कोसते रहे है, आज नरेंद्र मोदी जी के भय से, भारतीय जनता पार्टी के भय से एक जुट हो रहे हैं और ये जनता से नकारे हुए लोग हैं। इससे कांग्रेस की पार्टी को कोई लाभ होने वाला नहीं है।

दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति है। आम आदमी पार्टी BJP को दोषी बता रही है। इस सवाल पर अरुण साव ने कहा कि देखिये भारत सरकार अपने जिम्मेदारी की ठीक से निर्वहन कर रही है। अरविंद केजरीवाल जी का तो यह स्वभाव है कि जिम्मेदारी लेने के बजाये दूसरे की आलोचना करना। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं जनता की चिंता उन्हें है नहीं। दूसरे पर आरोप लगाते हैं और यही उनकी आदत रही है।

पढ़ें   नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने फिर से कसा CM पर तंज, चंदेल ने कहा - 'भूपेश ने रख दी है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की बुनियाद'

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर PM मोदी की बैठक

अरुण साव ने कहा कि देखिये अभी लोकसभा का सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाला है। हमेशा लोकसभा सत्र से पहले NDA की बैठक होती है और चुनाव के दृष्टि से भी हो सकता है, इस बैठक में बातचीत हो। स्वाभाविक रूप से लोकसभा के लिए और आगामी कार्ययोजना के लिए बैठक में बातचीत हो।

Share