8 Mar 2026, Sun

पंकज मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा से की दावेदारी : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा दावेदारी फॉर्म, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे फॉर्म जमा करने

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 अगस्त 2023

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक स्तर पर आवेदन भरने को प्रक्रिया चल रही है । राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य, प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी युवा नेता पंकज मिश्रा ने आज अपना आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया है । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दावेदारों को ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करना है। इसी कड़ी में आज पंकज मिश्रा ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ अपना आवेदन जमा किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण जंघेल को उन्होंने अपना आवेदन दिया और कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक जन जन को पहुंचाने का काम किया जा रहा है । पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हम पुनः सरकार बनाएंगे।

फॉर्म जमा करने के साथ पंकज मिश्रा के साथ मुख्य रूप से बिज्जू बंजारे,अमर कुर्रे,गोपी जाल,संजू राव,वोकेश देवांगन,दुर्गेश सारथी,पंकज त्रिपाठी,संजू ठाकुर,गौतम साहू,बिज्जू बघेल,सत्तर चौहान,मो तहसीन,नरेश नवानी,सन्नी खटवानी,विकास जुसेजा,लोकेश वर्मा,योगेश तिवारी,पंकज ठाकुर,सैफ़ शाह,शाहिद क़ुरैशी,मनीष दास,रोमी वोहरा,विजय जादव,हर्षद पटेल,संकल्प मिश्रा,बॉबी सोनकर,जितेंद्र यादव, हेमंत पटेल,सचिन पांडेय,मनीष तिवारी,संतोष राव,सिमलू राव,सुमित खंडेलवाल,सुमित डागा,कृष्णा कश्यप,सुमित वर्मा,आकाश सोनी प्रकाश कुर्रे आदि सैकडो साथी उपस्थित थे।

 

Share
पढ़ें   PUNJAB POLITICS BREAKING : पंजाब में आखिर कौन बनेगा CM ? अम्बिका सोनी ने मुख्यमंत्री बनने से किया इनकार.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

 

 

 

 

You Missed