12 Mar 2026, Thu
Breaking

कैसा होगा विपक्षी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ का लोगो? मुंबई में होने वाली बैठक के दौरान हो सकता है लांच

प्रमोद मिश्रा, 21 अगस्त 2023

विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. का लोगो का जल्द ही सामने आ सकता है। दरअसल, इस गठबंधन की अहम बैठक मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होनी है। ऐसे में संभावना है कि बैठक के दौरान गठबंधन के लोगो का अनावरण कर दिया जाए। इस विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी

सूत्रों ने रविवार को कहा, मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। वर्तमान में 26 दल समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित मोर्चे के कई अन्य नेता 31 अगस्त को शाम 6 बजे से पहले पहुंचेंगे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को उपनगरीय मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। अगले दिन होटल में ही बैठक आयोजित की जाएगी। उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। विपक्षी नेताओं के लिए एक सितंबर को दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं।

ऐसा हो सकता है कार्यक्रम
सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित गठबंधन के नेता 31 अगस्त को शाम 6 बजे से पहले महानगर पहुंच सकते हैं।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले अतिथियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।
अगले दिन ठक उसी स्थान पर होगी और उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
इसके बाद कांग्रेस पार्टी की राज्य और मुंबई इकाइयों ने विपक्षी नेताओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में राज्य कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं।

पवार-ठाकरे तैयारियों में जुटे
महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण सहित सभी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेता बैठक को सफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। तैयारियों को लेकर रविवार को हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़, मिलिंद देवड़ा और नसीम खान, राकांपा नेता नरेंद्र वर्मा समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Share
पढ़ें   Mumbai: समीर वानखेड़े और उनकी पत्नी क्रांति को मिली धमकी, आर्यन खान मामले की जांच के बीच मांगी सुरक्षा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed