12 Mar 2026, Thu
Breaking

भारत ने रनों के हिसाब से पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत हासिल की, सुपर-4 में टीम इंडिया का खुला खाता

प्रमोद मिश्रा, 12 सितम्बर 2023

भारत ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं।

रन मशीन विराट कोहली और पांच माह बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने सोमवार को रिजर्व डे पर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विराट और राहुल की बल्लेबाजी के आगे शाहीन आफरीदी और नसीम शाह जैसे गेंदबाज एक विकेट के लिए तरस गए। नतीजा यह निकला कि दोनों बल्लेबाजों ने 194 गेंद में अटूट 233 रन की एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर दो विकेट पर 356 रन पहुंचा दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2005 में विशाखापत्तनम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 356 रन बनाए थे।

पढ़ें   रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 : दो सेमीफाइनल के साथ फाइनल मैच की मेजबानी करेगा रायपुर, 8 टीमों के बीच होगा मुकाबला, सचिन और वीरू को भी रायपुर में खेलते देख सकते हैं दर्शक

वनडे में पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
साल जगह जीत का अंतर
2023 कोलंबो 228 रन
2008 मीरपुर 140 रन
2017 बर्मिंघम 124 रन
2019 मैनचेस्टर 89 रन

कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
विराट ने 94 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, राहुल ने 106 गेंद में 111 रन बनाए। रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाने के बाद बारिश के चलते खेल नहीं हुआ। रिजर्व डे पर यहीं से भारत ने पारी आगे बढ़ाई, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान को हारिस रऊफ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बड़ा झटका लगा। रऊफ का एमआरआई कराया गया। पाकिस्तान ने विश्वकप को ध्यान में रखते हुए उनसे आगे गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला लिया।

विराट और राहुल ने शुरुआत में सावधानी पूर्वक खेलते बाद में पलटवार किया। राहुल ने इसकी शुरुआत नसीम पर चौका लगाकर की। इसके बाद उन्होंने इफ्तिखार पर छक्का और चौका लगाया। उन्होंने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने भी इसके बाद 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed