7 Mar 2026, Sat

Madhya pradesh: देश को आज मिलेगी एक और विरासत, ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

प्रमोद मिश्रा, 21 सितंबर 2023

मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हो रहे असेंबली चुनाव के लिए बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दल पूरे जी-जान से जुटे हुए हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में हिंदू संत आदि शंकराचार्य की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे. खंडवा जिले में नर्मदा नदी के किनारे बसा ओंकारेश्वर मंदिरों का शहर है, जहां पर शंकराचार्य की यह प्रतिमा स्थापित की गई है.

बता दें कि भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर में स्थित है. वहीं पर 8वीं शताब्दी के दार्शनिक और हिंदू धर्म में प्रतिष्ठित शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची प्रतिमा का नाम ‘एकात्मता की प्रतिमा’ (Adi Shankaracharya Statue) रखा गया है. यह विशाल प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे सुरम्य मांधाता पहाड़ी के ऊपर स्थित है.


बारिश की वजह से बदली तारीख

अधिकारियों ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को 18 सितंबर को इस भव्य प्रतिमा (Adi Shankaracharya Statue) का अनावरण करना था, लेकिन क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम को 21 सितंबर को पुनर्निर्धारित किया गया. उन्होंने कहा कि आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) के मार्गदर्शन में प्रतिमा को तैयार किया गया है. ‘एकात्मता की प्रतिमा’ आदि शंकराचार्य की विरासत और उनकी गहन शिक्षाओं को प्रदर्शित करती है.


108 फुट ऊंची प्रतिमा
अधिकारी ने बताया,‘यह सांस्कृतिक परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बहुप्रतीक्षित दृष्टिकोण – ‘वसुधैव कुटुंबकम (दुनिया एक परिवार है) को पूरा करेगी. इस 108 फुट ऊंची प्रतिमा (Adi Shankaracharya Statue) के साथ, मध्य प्रदेश सभी धर्मों के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करेगा.’


रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने इस साल 2,141.85 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत ओंकारेश्वर में एक संग्रहालय के साथ आदि शंकराचार्य की मूर्ति भी बनाई जानी थी.

Share
पढ़ें   बलरामपुर में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस के अंतिम रिहर्सल का किया अवलोकन ..कार्यक्रम के गरिमापूर्ण आयोजन के लिये विभिन्न विभागों को दिये दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed