10 Mar 2026, Tue
Breaking

राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक 44.74 प्रतिशत मतदान, गहलोत-वसुंधरा और पायलट ने डाला वोट

प्रमोद मिश्रा

नईदिल्ली, 25 नवंबर 2023। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे। चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी की मौत हो जाने के कारण करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित हो गया है। विधानसभा की 199 सीटों पर 1,863 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला पांच करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता करेंगे। चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 1 बजे तक राज्य में 44.74 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अलवर समेत कई शहरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी दिखाई दे रही हैं। टोंक विधानसभा सीट से प्रत्याशी कांग्रेसी नेता सचिन पायलट मतदान के दौरान बूथों पर लोगों से मिलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में जोरदार वोटिंग चल रही है। पिछले 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। लोग बेरोजगारी और महंगाई देख रहे हैं। लोग बदलाव चाहते हैं और वे बदलाव करके रहेंगे। ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि अभी आपके पास का अधिकार है। बाद में नेताओं को कोसने से कुछ नहीं होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 108 – 111 पर अपना वोट डाला। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत, हमारी सरकार दोबारा आ रही है। उनकी (भाजपा) बातों में दम नहीं है। अब ये (भाजपा) लोग गायब हो जाएंगे। अब ये 5 साल बाद आएंगे। हम यहीं रहेंगे, जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे। राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने बूथ संख्या 62, बीकानेर पश्चिम पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद उन्?होंने कहा कि मैंने जितनी सभाएं कीं, उतने घर में भी मेरा प्रतिद्वंदी वोट मांगने नहीं गया। मैं जनता के लिए हर जगह हर वक्?त उपलब्?ध हूं। इस दौरान उन्?होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पास रास्?थान में कोई मुद्दा नहीं। भाजपा ने महंगाई बढ़ाई। कांग्रेस गरीबों की पार्टी है। रिवाज को लेकर पूछे जाने पर उन्?होंने कहा कि 1980 में कांग्रेस जीती और फिर 1885 में दोबारा कांग्रेस जीती। इस बार भी 1985 की तरह कांग्रेस दोबारा आएगी। राजस्?थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान मौजूदा मुख्?यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खडग़े और राहुल गांधी लेंगे। पार्टी उनके लिए जो भूमिका तय करेगी, वह उन्?हें मंजूर होगी। साथ ही कहा कि राज्?य में जीत हमारी ही होगी। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि करीब 3 लाख लोग पोलिंग पार्टी में लगे हुए हैं। 1.73 लाख पुलिसकर्मी भी मतदान कार्य करवा रहे हैं। मतदाताओं में उत्साह है। मैं राजस्थान के लोगों से अपील भी करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और मतदान करें। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कांग्रेसी नेता सचिन पायलट, तिजारा से भाजपा प्रत्?याशी बाबा बालक नाथ, केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्?थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, भाजपा नेता सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल और दीया कुमारी ने मतदान किया।

Share
पढ़ें   चिंतन शिविर :- EVM को हैक करने का दिया गया प्रोजेक्शन, नव संकल्प का आज आखिरी दिन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed